{"_id":"6ac6886e8e947bd27000e619","slug":"vegetable-market-porter-injures-himself-with-a-blade-following-a-dispute-with-a-colleague-while-drinking-alcoh-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: सब्जी मंडी में पल्लेदार ने खुद को ब्लेड मारकर किया घायल, शराब पीते समय साथी के साथ हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: सब्जी मंडी में पल्लेदार ने खुद को ब्लेड मारकर किया घायल, शराब पीते समय साथी के साथ हुआ था विवाद
Wed, 07 Oct 2026 11:30 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:30 PM IST
सार
गाजियाबाद में लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में बुधवार रात पल्लेदार ने खुद को सिर में ब्लेड मारकर घायल कर लिया।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गाजियाबाद में लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में बुधवार रात पल्लेदार ने खुद को सिर में ब्लेड मारकर घायल कर लिया। 40 वर्षीय पल्लेदार सीताराम की देर शाम को अपने साथी ओवैस से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद खुद को ब्लेड मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से अलीगढ़ के नगला लवेडा दादू के रहने वाला सीताराम साहिबाबाद सब्जी मंडी में पल्लेदारी करता है। वह शाम को पल्लेदार ओवैस के साथ मंडी परिसर में शराब पी रहा था। शराब खत्म होने पर सीताराम ने ओवैस से और शराब खरीदने के लिए रुपये मांगने लगा। आरोप है कि इस दौरान ओवैस ने रुपये देने से मना कर दिया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
दोनों में झगड़ा होने लगा तो आसपास के लोगों ने इन्हें शांत कराया। इसके बाद सीताराम मंडी के गेट की ओर आया और ब्लेड निकालकर खुद पर वार करने लगा। सीताराम को लुलहन देखकर लोगों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया है कि पल्लेदार घायल है, जिसका पास के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हत्या की सूचना गलत है।
विज्ञापन