फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vasundhara zone roads will be repaired with Rs 7.5 crores

Ghaziabad News: साढ़े सात करोड़ से दुरुस्त की जाएंगी वसुंधरा जोन की सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vasundhara zone roads will be repaired with Rs 7.5 crores
वसुंधरा। नगर निगम तेजी से सड़क बनाने का काम कर रहा है। वसुंधरा जोन में पहले ही करीब पांच सौ करोड़ से मॉडल सड़क बनाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। वहीं अब यहां की कई सड़कों की मरम्मत करने और नई सड़क बनाने के लिए भी करीब साढ़े सात करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। 28 फरवरी को निर्माण कार्य का टेंडर खोला जाना है।
विज्ञापन


नगर निगम वसुंधरा जोन के अवर अभियंता संजय गंगवार ने बताया जो मॉडल सड़कें बनाई जानी है यह उनसे अलग है। वसुंधरा जोन के कई इलाकों में सड़कें टूटी हुई हैं। इनमें बने गढ्ढों को भरा जाएगा। वहीं, कई जगह नई सड़कें बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के अंत तक वसुंधरा जोन की सभी सड़कों को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अलग-अलग इलाकों की सड़कों का सर्वे कर इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

इन इलाकों की सड़कों को किया जाएगा दुरुस्त
बृजविहार की सड़कें
प्रहलादगढ़ी की सड़कें
वसुंंधरा सेक्टर 11 की सड़कें
वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल के आस-पास की सड़कें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed