फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vasundhara, Raj Nagar Extension will square off jam ladder dredge

वसुंधरा, राजनगर एक्सटेंशन चौक पर दूर होगा जाम का झाम

Tue, 13 Sep 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 13 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Vasundhara, Raj Nagar Extension will square off jam ladder dredge
जाम - फोटो : अमर उजाला

शहर के जाम प्वाइंट बन चुके वसुंधरा और राजनगर एक्सटेंशन चौक पर जल्द ही जाम का झाम खत्म होगा। सितंबर महीने के अंत तक वसुंधरा चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बाद जल्द ही राजनगर एक्सटेंशन पर भी काम शुरू होगा। जीडीए से एग्रीमेंट साइन होने के बाद सेतु निगम ने इन फ्लाईओवर का डिजाइन बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


10 दिन में इन दोनों फ्लाईओवर का डिजाइन फाइनल हो जाएगा। जीडीए ने वसुंधरा चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर के लिए 50 लाख रुपये टोकन मनी भी जारी कर दी है। जल्द ही राजनगर एक्सटेंशन फ्लाईओवर के लिए भी पैसा जारी किया जाएगा। इन्हीं दोनों प्रोजेक्ट को लेकर बीते सोमवार को जीडीए और सेतु निगम के अफसरों की बैठक भी हुई थी।
विज्ञापन


जीडीए के चीफ इंजीनियर एके गुप्ता के मुताबिक इसी महीने के अंत तक फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने की प्लानिंग है। सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक वसुंधरा फ्लाईओवर की लंबाई करीब 650 मीटर और चौड़ाई छह लेन होगी। राजनगर एक्सटेंशन चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर की लंबाई इससे थोड़ा ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पुलों के निर्माण पर जीडीए करीब 90 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सेतु निगम के परियोजना परियोजना प्रबंधक अजय कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही डिजाइन फाइनल कर उसे आईआईटी रुड़की से स्वीकृत कराया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

..
एनसीआरटीसी से मिल चुकी मंजूरी
वसुंधरा और राजनगर एक्सटेंशन फ्लाईओवर के निर्माण पर पूर्व में एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन) की आपत्ति लगी थी। अब दोनों पुलों को एनसीआरटीसी की एनओसी मिल चुकी है। ऐसे में निर्माण शुरू करने में अब कोई अड़चन बाकी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed