{"_id":"5761af3a4f1c1bae4711b6db","slug":"vasundhara-ongoing-illegal-occupation-will-stick","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा में हो रहे अवैध कब्जे पर चलेगा डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुंधरा में हो रहे अवैध कब्जे पर चलेगा डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी से ढहाया अतिक्रमण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने वसुंधरा में हो रहे अनाधिकृत निर्माण, अतिक्रमण और आवासीय भवनों में चलाई जा रही व्यावसायिक गतिविधियों को हटाने के आदेश दिए हैं। इस बाबत उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से डीएम को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम विमल कुमार शर्मा ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 1,2,3 और 4 में अवैध रूप से झुग्गियों के निर्माण की शिकायत मिली है। साथ ही वसुंधरा की आवासीय कालोनी में व्यावसायिक गतिविधियां चलाए जाने की भी शिकायत है।
विज्ञापन
इस अवैध निर्माण को जल्द से जल्द हटाने के लिए आवास-विकास के संयुक्त आयुक्त महेंद्र प्रसाद द्वारा आदेश जारी किया गया है। डीएम ने बताया कि यह भी शिकायत मिली है कि वसुंधरा सेक्टर 14 और 15 में आवासीय भवनों व भूखंडों पर मोबाइल टावर खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि अवैध निर्माण को हटाने का काम आवास-विकास के अधिकारी ही करेंगे। जिला प्रशासन इसके लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की सुविधा विभाग को उपलब्ध कराएगा। अवैध निर्माण को तोड़ने व हटाने के दौरान किसी तरह का विरोध प्रदर्शन और अशांति न फैले इसके लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी।