फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vasundhara and Indirapuram will be closer to Delhi, with rotary and carriageway also being constructed along with slip roads

Ghaziabad News: वसुंधरा और इंदिरापुरम से दिल्ली होगी नजदीक, स्लिप रोड के साथ रोटरी और कैरिजवे भी बनेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vasundhara and Indirapuram will be closer to Delhi, with rotary and carriageway also being constructed along with slip roads
गाजियाबाद। वसुंधरा और इंदिरापुरम से दिल्ली जाना अब लोगों के लिए आसान होगा। यहां से एलिवेटेड रोड पर जुड़ने वाली स्लिप रोड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके निर्माण के साथ-साथ जीडीए ने यहां वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति न बने इसका भी ध्यान रखा है। स्लिप रोड के साथ रोटरी, कैरिजवे, जंक्शन लेग और आईलैंड को शामिल किया गया है। इस कार्य में 80.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि इसे लेकर टेंडर जारी किया गया है। टेंडर के तय होने के बाद एक वर्ष में इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

बिना रुके निकलेगा ट्रैफिक

सचिव ने बताया कि स्लिप रोड के निर्माण के बाद यहां दिल्ली जाने और वहां से आने वाला ट्रैफिक बढ़ेगा। इसे ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई कि वह बिना रुके यहां निकल सकें। उन्होंने बताया कि यहां रोटरी और कैरिजवे से ट्रैफिक को रोकना नहीं होगा। साथ ही इससे मार्ग का अन्य रास्तों से आ रहा ट्रैफिक भी प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ यहां एक सर्विस रोड भी तैयार की जा रही है। इससे स्थानीय ट्रैफिक पर असर नहीं पड़ेगा। बता दें, सिद्धार्थ विहार से भी एलिवेटेड रोड कनेक्ट किया जाना है। इसके बाद यह मार्ग दिल्ली आने और जाने का कई स्थानों से वाले ट्रैफिक का प्रमुख मार्ग होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed