{"_id":"57471e9d4f1c1b5e726908a5","slug":"vaishali-sub-station-capacity-increase-will-remain-at-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली सब-स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता, कल रहेगा पावर कट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाली सब-स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता, कल रहेगा पावर कट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएचए में बिजली किल्लत से लोगों को जल्द ही कुछ राहत मिल जाएगी। पावर कारपोरेशन वैशाली स्थित 132 केवी सब-स्टेशन में 40 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता बढ़ाएगा। ट्रांसफार्म को लगाने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को इसे एनर्जाइज्ड किया जाएगा। इसके चलते शनिवार दोपहर एक से तीन बजे तक सब-स्टेशन बंद रहेगा।
विज्ञापन
लोड ज्यादा और क्षमता कम होने की वजह से यह सब-स्टेशन गर्मी के दिनों में ओवरलोड रहता है। इसकी वजह से अघोषित कटौती करनी पड़ती है। पावर कारपोरेशन अब 40 एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर अरविंद राजवेदी का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर के लग जाने से ओवर लोडिंग से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। ट्रांसफार्मर को एनर्जाइज्ड करने के लिए शनिवार को दो घंटे का शटडाउन किया जाएगा। इसके चलते इंदिरापुरम और वैशाली के 1, 2 और सेक्टर-3 में पावर कट रहेगा।
विज्ञापन
लाइनपार क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान
गर्मी के मौसम में बिजली की लगातार हो रही कटौती से लोगों का बुरा हाल है। विजय नगर और प्रताप विहार इलाके में बृहस्पतिवार को 6 से 10 घंटे की कटौती रही। कटौती से पानी की किल्लत भी होने लगी है।
कालोनी के लोगों का कहना है कि बिजली अधिकारी प्रतिदिन टेक्निकल फाल्ट बताकर कटौती कर रहे हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर रेजिडेंट्स में रोष है। उधर, प्रताप विहार के एसडीओ महावीर सिंह ने बताया कि शेड्यूल रोस्टिंग नहीं की गई है। कहीं ब्रेकडाउन या फाल्ट के कारण कटौती गई होगी।