{"_id":"57ded0394f1c1b1b0aa82538","slug":"vaishali-express-stood-40-minutes-from-the-technical-constraints","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी कमी से 40 मिनट खड़ी रही वैशाली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी कमी से 40 मिनट खड़ी रही वैशाली एक्सप्रेस
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से बरौनी जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे तकनीकी खामी से साहिबाबाद स्टेशन पर रोकी गई। करीब 40 मिनट जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। यह ट्रेन 47 मिनट की देरी से गाजियाबाद स्टेशन पहुंची। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रविवार शाम वैशाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 7:50 बजे नई दिल्ली स्टेशन से रवाना हुई थी। दिल्ली से निकलते ही कोच के व्हील में तकनीकी खामी की सूचना पर ट्रेन को करीब 8:25 बजे साहिबाबाद स्टेशन पर रोक दिया गया। सूचना पर रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और सभी कोच के व्हील की जांच की।
विज्ञापन
बाद में कमी को दूर कर रात 9:05 बजे ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। 9:17 बजे यह ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचीं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में कोई बड़ी कमी नहीं थी। इंजीनियरों से फिट मिलने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन