{"_id":"575da2074f1c1b273e11b9c2","slug":"usinessman-s-house-in-broad-daylight-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
डीएलएफ कालोनी में गैस स्टोव फैक्ट्री के संचालक के घर से शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया। दिनदहाड़े हुई वारदात लोगाें में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंडोली रोड सेवाधाम में गैस स्टोव की फैक्ट्री चलाने वाले राजेश डीएलएफ कालोनी में अकेले रहते हैं। उनका परिवार आरडीसी राजनगर में रहता है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर को ताला लगाकर फैक्ट्री गए थे। शाम को करीब सात बजे लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा था।
विज्ञापन
अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने, एलसीडी, टीवी, दो लैपटॉप समेत अन्य सामान ले गए। एसएचओ साहिबाबाद बताया कि तहरीर मिल गई है, जल्द चोराें को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, दिनदहाड़े हुई चोरी से कालोनी के लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा दिखा। उन्होंने कालोनी के पास गश्त बढ़ाने की मांग की है।
सीसीटीवी से लग सकता है चोरों का सुराग
पुलिस के अनुसार राजेश के पड़ोस के घर के बाहर एक सीसीटीवी लगा है। इसमें बदमाशों की फुटेज हो सकती हैं। हालांकि पड़ोसी गांव गए हैं और सोमवार को लौटेंगे।