फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Upsee today, 18 thousand candidates will sit

यूपीएसईई आज, बैठेंगे 18 हजार परीक्षार्थी

Sun, 17 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 17 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Upsee today, 18 thousand candidates will sit
परीक्षा के दौरान मिली गड़बड़ी - फोटो : demo pic

एकेटीयू की उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (यूपीएसईई) परीक्षा रविवार को आयोजित होगी। यूपीएसईई के लिए गाजियाबाद में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर करीब 18 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। ऑफलाइन एग्जाम में बीटेक और बीआर्क कोर्सेज के लिए परीक्षा आयोजित होगी। गाजियाबाद के विभिन्न केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए रविवार से दौड़ शुरू होगी। गाजियाबाद में एकेजी कॉलेज, आरकेजीआईटी कॉलेज, एचआरआईटी, सुंदरदीप कॉलेज, हाईटेक कॉलेज, काईट, एबीईएस, आईडियल, एसजीआईटी समेत 15 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इन सेंटरों पर स्टूडेंट्स दो पालियों में एग्जाम देंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे होगी। जबकि दूसरी पाली 2.30 से शाम 5 बजे के बीच होगी। सेंटर पर आने वाले सभी स्टूडेंट्स की बायोमैट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक सेंटर पर स्टूडेंट्स के अंगूठे का निशान लिया जाएगा। ताकि वैरिफाई किया जा सके कि संबंधित स्टूडेंट्स असली है या नकली। एग्जाम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चार फ्लाइंग स्क्वॉयड लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed