{"_id":"64bed404db11b37aed027697","slug":"uproar-removed-from-the-job-without-giving-notice-to-six-workers-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-161229-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छह कर्मियों को बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छह कर्मियों को बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाला हंगामा
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी नगर पंचायत में काम करने वाले छह कर्मियों को बिना नोटिस दिए नौकरी से निकालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डीएम से लेकर सीएम से मिलकर कर्मी अपनी बात रखने की बात कह रहे हैं।
नगर पंचायत में ठेेके पर काम कर रहे छह कर्मियों को सोमवार को बाहर निकाल दिया गया। कर्मियों का कहना है कि सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर गए थे। इसी बीच उनके पास नौकरी से निकालने फोन आया। कर्मियों का आरोप है कि बिना नोटिस दिए नौकरी से निकालना गलत है। कर्मियों का कहना है कि अब अपनी लड़ाई के लिए श्रमायुक्त व हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे। अधिशासी अधिकारी विपिन कुमार का कहना है कि कर्मियों को नौकरी से निकालने मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। नगर पंचायत द्वारा यदि ऐसा किया है तो इस बारे में बात की जायेगी। मंगलवार को कर्मियों को कार्यालय बुलाया गया है।
-- -- -- -- --
शातिरों ने छात्रा के खाते से निकाले 24 हजार
मुरादनगर। पार्ट टाइम जॉब देने का झांसा देकर छात्रा के खाते ठगों ने 24 हजार रुपये निकाल लिये। मेरठ निवासी निधि तोमर मुरादनगर आईटीएस कॉलेज से फिजियोथरैपी का काेर्स कर रही हैं, वह शिवम विहार कॉलोनी में हॉस्टल में रहती हैं। निधि ने बताया कि वह गूगल पर पार्ट टाइम जॉब सर्च कर रही थी। इसी बीच उनके पास एक फोन आया और कहा कि हम पार्ट टाइम जॉब देते है। कॉलर ने छात्रा से कहा कि आपको कुछ सामान पैकिंग करना है, जिसकी डिलीवरी आपको भेजी जायेगी। इसके लिए तीन हजार रुपये बैंक अकाउंट डाल दीजिये। छात्रा ने पैसे डाले तो उसके खाते से 24 हजार रुपये कट गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद