{"_id":"6abd701fc941ec72fe08fa0d","slug":"uproar-created-after-placing-daughters-body-outside-in-laws-house-ghaziabad-news-c-30-ali1006-990110-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ससुराल के बाहर बेटी का शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ससुराल के बाहर बेटी का शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद में आत्महत्या करने वाली विवाहिता प्राची के शव को ससुराल के बाहर रख कर हंगामा किया गया। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। गाजियाबाद पुलिस पति को गिरफ्तार कर चुकी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के घेर काले सराय निवासी सुशील तायल की बेटी प्राची की शादी 23 नवंबर 2025 को दक्षिणी भोपा रोड निवासी हार्दिक तायल से हुई थी। यह दोनों गाजियाबाद वेब सिटी थाना क्षेत्र में रहते थे। प्राची की ननद की शादी बीस नवंबर को है। प्राची ने गाजियाबाद में अपने घर पर मंगलवार को आत्महत्या कर ली थी। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। गाजियाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पति को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
मृतका की माता अंजू तायल का आरोप है कि उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। परिजनों का कहना था कि पति को तो पकड़ लिया गया, लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने सास-ससुर व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इसी बात से नाराज होकर ससुराल के बाहर शव रखकर हंगामा किया गया। जांच अधिकारी नई मंडी थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने कहा कि इस मामले में गाजियाबाद पुलिस को कार्रवाई करनी है। गाजियाबाद पुलिस से कार्रवाई के लिए वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन