{"_id":"5702b75e4f1c1bf15dc811be","slug":"up-will-change-the-view-of-the-gate-modinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी गेट से मोदीनगर तक बदलेगा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी गेट से मोदीनगर तक बदलेगा नजारा
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले 10 दिनों में यूपी गेट से लेकर मोदीनगर तक रोड किनारे का नजारा बदल जाएगा। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्तावित गाजियाबाद आगमन के मद्देनजर जीडीए ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सोमवार को जीडीए वीसी विजय यादव ने अधिकारियों संग बैठककर लिंक रोड, जीटी रोड और मोदीनगर तक एनएच-58 की रोड सुधार के निर्देश दिए। साथ ही इस पूरे रूट पर अवैध होर्डिंग्स, निर्माण, खोखे आदि भी हटाए जाएंगे। बैठक में जीडीए वीसी ने तैयारियों से जुड़े अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी।
एक निजी कार्यक्रम में सीएम के आने की सूचना है। अभी तक सीएम के आने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। इस बात की संभावना है कि सीएम दिल्ली से सड़क मार्ग से मोदीनगर आएं। इसके मद्देनजर जीडीए यूपी गेट से मोहननगर तक लिंक रोड, मोहननगर से मेरठ तिराहा तक जीटी रोड और मेरठ तिराहा से मोदीनगर तक एनएच-58 पर अवैध कट बंद कर रोड सुधारेगा।
विज्ञापन
जीडीए अधिकारियों के मुताबिक सीएम के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। मंगलवार से इन पर काम शुरू हो जाएगा।
मेट्रो प्रोजेक्ट भी देखेंगे यदि रोड के जरिए सीएम अखिलेश यादव मोदीनगर जाते हैं तो उन्हें मोहननगर से मेरठ तिराहे तक दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट का जारी काम दिखेगा।
बीते वर्ष इस रूट के का उद्घाटन करने के लिए सीएम के गाजियाबाद आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, हालांकि वह नहीं आए थे। 15 अप्रैल को अनौपचारिक रूप से ही सही, वह इस प्रोजेक्ट से रूबरू होंगे।