फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   up Police recruitment candidates will be able to travel free in UP Roadways buses

UP Police Bharti: रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी, बस दिखाना होगा प्रवेश पत्र

Thu, 22 Aug 2024 10:39 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 22 Aug 2024 10:39 PM IST
सार

परीक्षा तिथि के 24 घंटे पहले से और उसके बाद 24 घंटे तक बस सेवा निशुल्क रहेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की छायाप्रति आते और जाते समय परिचालक को देनी होगी।

विज्ञापन
up Police recruitment candidates will be able to travel free in UP Roadways buses
रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज शुक्रवार से पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। साहिबाबाद में अगले पांच दिन 14,977 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देने आएंगे। गाजियाबाद से कुल 9,467 पुलिस भर्ती अभ्यर्थी अन्य जनपद में परीक्षा देने के लिए जाएंगे। इनकों परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने के लिए रोडवेज की ओर से 200 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। अभ्यर्थियों को निशुल्क सफर के लिए अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा।

विज्ञापन

 

साहिबाबाद में 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त को विभिन्न केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा है। गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि जिले में बागपत, बुलंदशहर, मेरठ, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली से कुल 14977 पुलिस भर्ती अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहे हैं। जबकि जिले से अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में कुल 9467 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए जा रहे है। इनके लिए रोडवेज बसों में सुविधा दी जाएगी। 23 से 26 अगस्त और 29 अगस्त से एक सितंबर तक के बीच पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी बस में निशुल्क सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तिथि के 24 घंटे पहले से और उसके बाद 24 घंटे तक बस सेवा निशुल्क रहेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की छायाप्रति आते और जाते समय परिचालक को देनी होगी। रोडवेज आसपास जिलों के लिए चलने वाले बसों के फेरे बढ़ाएगा। इस दौरान सभी चालक-परिचालकों की छुट्टी अपरिहार्य कारणों को छोड़कर रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed