फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP panchayat Election 2021 nomination process starts today large number of candidates gather no covid protocol followed

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन, पहले दिन गाजियाबाद में लगी भारी भीड़

Sat, 03 Apr 2021 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 03 Apr 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
UP panchayat Election 2021 nomination process starts today large number of candidates gather no covid protocol followed
पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार सुबह से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार संबंधित ब्लॉक पर बड़ी संख्या में नामांकन करने पहुंचे। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया चली। ब्लॉक पर आरओ और एआरओ की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


आज रजापुर, भोजपुर, लोनी और मुरादनगर ब्लॉक में उम्मीदवारों की भारी भीड़ जुटी। रजापुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए काफी संख्या में उम्मीदवार नामांकन करने के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्लॉक में भीड़ रही। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया। ब्लॉक के बाहर भी उम्मीदवारों के समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


मोदीनगर में नामांकन के दौरान हुई धक्का-मुक्की, मची भगदड़
मोदीनगर के भारतीय स्टेट बैंक में  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन फीस जमा करने के लिए भी भारी भीड़ उमड़ी। बेकाबू भीड़ और पुलिस में  धक्का मुक्की हुई, जिसके बाद भगदड़ मच गई। नामांकन की वजह से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भी जाम लग गया। पुलिस इंतजाम नाकाफी साबित हुए। लोगों को नहीं महामारी का भय। लाइन में लगे प्रत्याशियों ने डिजिटल इंडिया पर उठाए सवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुर में चालान जमा करने के लिए लगी रही भीड़
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन से पूर्व बैंक में चालान जमा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 7:00 बजे से लोग परेशान रहे। उनका कहना है कि बैंक बहुत धीमी गति से काम कर रहा है। संख्या को देखते हुए कुछ और केंद्र बनाए जाने चाहिए। इन केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है।


लोनी में प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर लोनी में भावी प्रत्याशियों ने शनिवार को लोनी ब्लॉक में नामांकन भरा। लोनी ब्लॉक में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए प्रधान पद के आवेदन के लिए पांच खिड़की, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 8 खिड़की और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पांच खिड़की खोली गई है। सुबह से ही आवेदन करने आए लोगों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा के चलते पुलिस और एलआईसी की टीम मुस्तैद रही। वहींं लोनी तिराहा से होकर बंथला जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया। एक लाइन को बंद करने पर जाम की स्थिति बन गई।

ये होगी जमानत की राशि
- सदस्य ग्राम पंचायत के लिए नामांकन पत्र मूल्य 150 रुपये व जमानत राशि 500 रुपये
- प्रधान ग्राम पंचायत के लिए नामांकन पत्र मूल्य 300 रुपये व जमानत राशि 2,000 रुपये
- सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए नामांकन पत्र मूल्य 300 रुपये व जमानत राशि 2,000 रुपये 
- सदस्य जिला पंचायत के लिए नामांकन पत्र मूल्य 500 रुपये व जमानत राशि 4,000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed