फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP elections: Yogi's attack on SP in Ghaziabad - the list proves, it is for the mafia, not the public, the party

यूपी चुनाव: गाजियाबाद में योगी का सपा पर हमला- सूची साबित करती है, यह जनता के लिए नहीं, माफिया के लिए पार्टी

Mon, 17 Jan 2022 08:13 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 17 Jan 2022 08:13 PM IST
सार

यूपी के सीएम ने सोमवार को गाजियाबाद में संवाददाताओं से कहा कि सपा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इसके लिए सामाजिक न्याय का मतलब माफिया और सरगनाओं को आश्रय देना है।

विज्ञापन
UP elections: Yogi's attack on SP in Ghaziabad - the list proves, it is for the mafia, not the public, the party
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

संतोष कोविड अस्पताल का सोमवार को निरीक्षरण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा का असली चेहरा सामने आ चुका है। उसने बुलंदशहर, कैराना और लोनी में लोगों की संपत्ति को कब्जा करने वाले, दंगाइयों और अपराधियों को टिकट दिया है। वह मेज के नीचे से लेन-देन कर टिकट बांटे रही है। इसलिए अभी तक सूची सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मार्च को भारी बहुमत के साथ फिर से हमारी सरकार बनने जा रही है। इसके बाद सभी अपराधी पहले की तरह या तो प्रदेश छोड़ देंगे या बिल में घुस जाएंगे। मुख्यमंत्री अस्पताल में करीब 20 मिनट रहे। उन्होंने इंग्राहम इंस्टीट्यूट में टीकाकरण का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन

कोविड को पूरे विश्व ने झेला, बेहतर प्रबंधन से हमने पाया काबू

सीएम ने कहा कि कोविड महामारी को पूरे विश्व ने झेला है। दूसरी लहर अधिक खतरनाक बताई गई, लेकिन समूचे प्रदेश में इसके लिए समुचित व्यवस्था थी। बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई। हर जगह की स्थिति का जायजा लिया। पहली व दूसरी लहर के दौरान गाजियाबाद भी आया था। तीसरी लहर चल रही है, लेकिन यह कम खतरनाक है। इससे निपटने के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। गाजियाबाद में 10 हजार से अधिक हैं।

डबल इंजन की सरकार ने लोगों को उपलब्ध कराई डबल डोज और गरीबों को डबल राशन 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, क्योंकि उन्होंने महामारी के दौरान वैक्सीन की दो डोज लोगों को लगवाए। डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को डबल राशन उपलब्ध कराया तो लोगों को डबल डोज वैक्सीन। ऐसा पहली बार हुआ है जो किसी महामारी में वैक्सीन बनाई गई हो। इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब पांच हजार पांच सौ से अधिक जगह पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सरकार कोविड को फैलने से रोकने के लिए जुटी हुई है। ठीक उसी तरह आम लोगों को भी इसे फैलने से रोकने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना चाहिए। सीएम ने कहा कि दुनिया में वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा अभियान भारत में चल रहा है। कल तक 157 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं और इसमें हमारे प्रदेश का बड़ा योगदान है। 57 करोड़ लोगों को प्रदेश में भी डोज लगाया जा चुका है।

गाजियाबाद में 98 फीसदी लोगों का टीकाकरण

गाजियाबाद में पहला डोज करीब 98 प्रतिशत लोगों को लगाया जा चुका है। 69 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है। 15 से 17 वर्ष के 1.17 लाख नवयुवकों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के खिलाफ  कुछ लोगों ने दुष्प्रचार किया, लेकिन जिसने दुष्प्रचार किया उन्होंने भी स्वीकार किया कि भारत की वैक्सीन अच्छी है और अब वह चारों खाने चित्त हैं।

दूसरी लहर में हुई थी ऑक्सीजन की कमी, अब व्यवस्था पूरी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरी लहर के दौरान और ऑक्सीजन का संकट देखने को मिला था, लेकिन एयरफोर्स के वायुयान और स्पेशल ट्रेनों के द्वारा लोगों की जान बचाने का प्रयास किया गया। आज भी 10000 से अधिक जांच प्रतिदिन गाजियाबाद में हो रही है। प्रदेश में 72000 निगरानी कमेटियां बनाई गई हैं। गांव में प्रधान और शहर में पार्षद अध्यक्ष हैं, जिनकी देखरेख में डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। 23 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की व्यवस्था की भी प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed