फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP election 2022 bsp supremo mayawati election rally in kavi nagar ghaziabad read all update what she said

UP Election 2022: कविनगर रामलीला मैदान से बोलीं मायावती- सपा में रहा गुंडों का राज, भाजपा ने सिर्फ की घोषणाएं

Thu, 03 Feb 2022 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Feb 2022 05:08 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा  सरकार के विकास के दावे दिखावा हैं। भाजपा केवल धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है। भाजपा राज में बढ़ रहे अपराध के आंकड़ों को छिपाया जाता है।

विज्ञापन
UP election 2022 bsp supremo mayawati election rally in kavi nagar ghaziabad read all update what she said
बसपा प्रमुख मायावती की रैली - फोटो : Agency

विस्तार

गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में विकास की जगह केवर घोषणाएं और शिलान्यास हुए। सपा के राज में गुंडों और माफियाओं का राज रहा। यूपी में दोनों के शासनकाल में जनता दुखी रही।

विज्ञापन


सपा राज में दंगों का जिक्र करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा सरकार में दंगों और अपराध के बोलबाला होने से जनता त्रस्त थी। सपा सत्ता के सत्ता में होने पर दलित व पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार होने के साथ संतों और महापुरुषों का अपमान हुआ।  
विज्ञापन


कोर्ट के निर्णय की आड़ में अनुसूचित वर्ग के अधिकारियों का शोषण, शुल्क प्रतिपूत्ति रोकने, कांशीराम विश्वविद्यालय का नाम, भूमि खरीद का नियम के साथ लखनऊ में भीमराव अम्बेडकर पार्क का नाम बदल दिया गया। अखिलेश यादव की सरकार में कमजोर वर्ग की जमीन को हथियाने का काम किया गया। सपा की नीतियां दलित विरोधी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म के नाम पर नफरत फैला रही भाजपाः

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा  सरकार के विकास के दावे दिखावा हैं। भाजपा केवल धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है। भाजपा राज में बढ़ रहे अपराध के आंकड़ों को छिपाया जाता है। भाजपा शासन में दलित और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मीडिया आंकड़ों को दिखाने की जगह दबाने का काम करती है। 

2007 की तरह बसपा अपने दम पर बनाएगी सरकार, कांग्रेस को घेराः

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यूपी विधानसभा में बसपा अकेले चुनावी मैदान में है। 2007 की तरह प्रदेश में फिर से बहुजन समाज पार्टी की बहुमत की सरकार होगी। उनके शासन में फिर से अच्छे दिन आंएगे। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और केंद्र में उसकी सरकार की गलत नीतियों के कारण बसपा प्रदेश की सत्ता से बाहर हुई। कांग्रेस पार्टी शुरू से दलित विरोधी रही है।



कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। साथ ही कांशीराम के देहांत पर एक दिन का राजकीय अवकाश भी घोषित नहीं किया। कांग्रेस दलितों और आदिवासियों के वोट के लिए हमेशा झूठे वादे किए। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस को किसी की याद नहीं आती है। साथ ही पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed