फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Election 2022: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Claim Firing On Car While Going from Meerut to Delhi News Updates in Hindi

UP Chunav: ओवैसी का दावा- 'मेरी गाड़ी पर दो लोगों ने चलाईं तीन-चार गोलियां', दो हमलावर गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 10:37 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 03 Feb 2022 10:37 PM IST
सार

ओवैसी के काफिले के छजारसी टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की गई। मामले में दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
UP Election 2022: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Claim Firing On Car While Going from Meerut to Delhi News Updates in Hindi
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गोली के निशान - फोटो : ANI

विस्तार

मेरठ के किठौर में एक चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली लौट रहे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी के काफिले पर पिलखुवा के छिजारसी टोल पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। करीब चार राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। ओवेसी की कार में दो गोली लगीं। पुलिस ने घटना के संबंध में दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नोएडा के बादलपुर निवासी सचिन तथा सहारनपुर निवासी शुभम के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे ओवैसी के 'हिंदू-विरोधी' बयानों के कारण आक्रोशित थे। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीन कुमार ने कहा कि सूचना के आधार पर हमने घटनास्थल का मुआयना किया। हमने सबूत इकट्ठे किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Election 2022: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Claim Firing On Car While Going from Meerut to Delhi News Updates in Hindi
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध हमलावर - फोटो : अमर उजाला


हालांकि औवेसी ने ट्रवीट कर तीन चार युवकों द्वारा फायरिंग की बात कही है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि उनकी कार में गोली लगी और पंचर भी हो गया। वे सुरक्षित हैं और दूसरी कार में सवार होकर दिल्ली रवाना हो गए। सूचना के बाद हापुड़ डीएम अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।





पिलखुवा सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। दो युवकों ने हमला करते नजर आ रहे हैं।

चुनाव आयोग से मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग

घटना के बाद दूसरी गाड़ी से दिल्ली पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि गोलीबारी की घटना की स्वतंत्र जांच कराई जाए। स्वतंत्र जांच कराना यूपी सरकार और मोदी सरकार की जिम्मेदारी है। मैं इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष से भी मुलाकात करूंगा। पुलिस ने मुझे बताया कि हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

मामले का जल्द किया जाएगा निराकरण- आईजी, मेरठ रेंज

घटना के संबंध में मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीन कुमार ने कहा कि सूचना के आधार पर हमने घटनास्थल का मुआयना किया। हमने सबूत इकट्ठे किए हैं। हम मामले का जल्द निराकरण करेंगे।

पांच टीमें गठित कर की जा रही जांच- एडीजी, कानून व्यवस्था

यूपी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर वीडियो फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से 9एमएम की एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है। हम सीसीटीवी वीडियो फुटेज जांच रहे हैं। पांच टीमें गठित कर जांच की जा रही है।

महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आज ओवैसी साहब पर हुए हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। यूपी में कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में बहुत कुछ बताता है। आशा है दोषियों को सजा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed