फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Election 2022: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Claim Firing On Car While Going from Meerut to Delhi News Updates in Hindi

UP Election 2022: ओवैसी की कार पर फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, दो युवक गिरफ्तार, 'हिंदू विरोधी' बयानों से थे आहत

Thu, 03 Feb 2022 10:23 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 03 Feb 2022 10:23 PM IST
सार

ओेवैसी किठौर से हापुड़ होते हुए मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान पिलखुवा के पास छजारसी टोल प्लाजा पर कार से आए हमलावरों ने फायरिंग की। घटना के बाद हमलावरों ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन खुद को घिरा देख  पैदल ही भागने लगे, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पीछा करते हुए एक को दबोच लिया।

विज्ञापन
UP Election 2022: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Claim Firing On Car While Going from Meerut to Delhi News Updates in Hindi
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया हमलावर (काले घेरे में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में तेज हो चुकी चुनावी सरगर्मी के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पिलखुआ के पास छजारसी टोल प्लाजा के पास फायरिंग की गई। दो युवकों ने कार में नीचे की तरफ गोलियां चलाईं। इस दौरान समर्थकों ने एक हमलावर को दौड़ाकर पकड़ लिया और टोलकर्मियों को सौंप दिया। उसके पास से पिस्तौल बरामद हुई है।

विज्ञापन


घटना के कुछ घंटों के अंदर दूसरा हमलावर भी गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। इसमें हमलावर को भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दो युवक कैद हुए हैं। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वे ओवैसी के 'हिंदू विरोधी' बयानों के आहत थे।

विज्ञापन

UP Election 2022: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi Claim Firing On Car While Going from Meerut to Delhi News Updates in Hindi
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध हमलावर - फोटो : अमर उजाला

टायर हुए पंचर तो दूसरी गाड़ी से निकले दिल्ली

घटना के बाद ओवैसी दूसरी कार से दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरी कार पर चार राउंड फायर हुए। 3-4 लोग थे, सब भाग निकले और हथियार वहीं छोड़ गए। गोली लगने से गाड़ी की टायर पंक्चर हो गई। हम महफूज हैं।




उनके काफिले में सवार युवक बाबा ने बताया कि ओेवैसी किठौर से हापुड़ होते हुए मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान पिलखुवा के पास छजारसी टोल प्लाजा पर कार से आए हमलावरों ने फायरिंग की। घटना के बाद हमलावरों ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन खुद को घिरा देख  पैदल ही भागने लगे, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पीछा करते हुए एक को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। आरोपियों की पहचान सचिन निवासी बादलपुर गौतमबुद्ध नगर और शुभम निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वे ओवैसी के 'हिंदू विरोधी' बयानों से आक्रोशित थे।

डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर ने बताया कि ओवैसी की कार पर गोली के दो निशान मिले हैं। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। उधर, देर शाम आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed