फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP bulandshahr newly married sc woman sexually assaulted by 3 bike borne assailants during returning from jagran at night police probing

बुलंदशहर: नवविवाहिता के साथ दबंगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रात में जागरण से लौटते वक्त हुई घटना

Thu, 16 Sep 2021 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, बीबीनगर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बीबीनगर (बुलंदशहर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Sep 2021 02:01 PM IST
सार

नवविवाहिता कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी और वह बुधवार देर रात जब जागरण से लौट रही थी तब तीन दबंगों ने उसे पकड़कर खेत में खींच लिया...

विज्ञापन
UP bulandshahr newly married sc woman sexually assaulted by 3 bike borne assailants during returning from jagran at night police probing
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुलंदशहर में मंदिर से जागरण में शामिल होकर घर लौट रही एक एससी वर्ग की नवविवाहिता के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी जून 2021 में की थी। उसकी पुत्री अपने मायके आई थी। बुधवार को गांव स्थित मंदिर में जागरण चल रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए उसकी पुत्री अपनी मां के साथ गई थी। बताया कि देर रात करीब एक बजे वह अपनी मां के साथ वापस घर पैदल ही आ रही थी। 
विज्ञापन


रास्ते में वह शौच करने के लिए रुकी और उसकी मां थोड़ा आगे निकल गई। इस दौरान गांव निवासी एक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से मौके पर पहुंच गया। आरोपियों ने विवाहिता का मुंह दबाकर पास ही के एक खेत में खींच लिया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मां ने उसके चीखने की आवाज सुनी, लेकिन बेटी को आसपास न पाकर वह घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बेटी की खोजबीन शुरू की। कुछ ही दूरी पर परिजनों को वह बेसुध हालत में खेत में पड़ी मिली, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव निवासी नामजद आरोपी विकास उर्फ कलुआ, कल्लू निवासी गांव उदयपुर जनपद हापुड़ व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव निवासी आरोपी विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आरोपियों ने हत्या की दी धमकी
पीड़िता ने होश आने पर परिजनों को बताया कि आरोपी उसका मुंह भींच कर अपने साथ ले गए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही आरोपियों ने शिकायत करने पर भविष्य में हत्या करने की धमकी दी।


तहरीर के आधार पर दो नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed