{"_id":"6095895b3a8d0b06c53a6b2b","slug":"up-bulandshahr-minor-wrestler-accuses-father-of-sexually-assaulting-her-for-two-years-read-her-horrific-ordeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नाबालिग पहलवान से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा पिता, करवा चौथ व्रत रखने का भी बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नाबालिग पहलवान से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा पिता, करवा चौथ व्रत रखने का भी बनाया दबाव
Sat, 08 May 2021 10:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 08 May 2021 10:19 AM IST
सार
उस दौरान पिता ने उसके घर पर आने के दौरान जबरन दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर रिवॉल्वर दिखाकर किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी गई। इसके बाद उसके पिता द्वारा अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
बुलंदशहर में एक नाबालिग रेसलर ने अपने पिता पर बीते दो साल से डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता के साथ अलग-अलग स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया गया। अब उसे ननिहाल जाने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के एक थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी रेसलर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह प्रदेश स्तर पर पांच बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पुरस्कार जीत चुकी है। पीड़िता के अनुसार उसके पिता का करीब दो वर्ष पूर्व एक्सीडेंट हो गया था।
उस दौरान पिता ने उसके घर पर आने के दौरान जबरन दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर रिवॉल्वर दिखाकर किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी गई। इसके बाद उसके पिता द्वारा अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
उस पर करवाचौथ व्रत रखने का दबाव बनाया जाता था। मां के विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके चलते पीड़िता अपने भाई, मां और बहन को लेकर ननिहाल चली गई। आरोप है कि अब आरोपी पिता द्वारा वहां पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

मामले में तहरीर के आधार पर शिकारपुर थाने में आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल की जा रही है।- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी