फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Board third main news: Girls topped in high school and boys in Inter

यूपी बोर्ड तीसरी मुख्य खबर: हाईस्कूल में बेटियां और इंटर में बेटे रहे अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
UP Board third main news: Girls topped in high school and boys in Inter
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड के मंगलवार को घोषित हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम ने विद्यार्थियों को खुश होने का मौका दिया। हाईस्कूल में जनपद का ओवरऑल रिजल्ट 92.75 फीसदी तो इंटर में 84.94 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल के घोषित हुए परिणाम में बेटों को पछाडक़र बेटियां आगे रहीं। वहीं इंटरमीडिएट में इस बार छात्रों का दबदबा रहा।
विज्ञापन




टॉपर्स की सूची में भी नजर डालें तो हाईस्कूल में टॉप-10 में कुल 14 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इनमें आठ छात्राएं और कुल छह छात्र शामिल रहे। दूसरी ओर इंटरमीडिएट के नतीजों में टॉप-10 में कुल 13 विद्यार्थी शामिल रहे। इनमें से आठ छात्र और कुल पांच छात्राएं शामिल रहीं। प्रदेश केसाथ मंडल में भी गाजियाबाद का परिणाम बेहतर रहा। मेरठ मंडल में गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन




2023 में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 28460 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 27070 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। ऐसे में 92.75 प्रतिशत रिजल्ट के साथ 25107 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। इंटरमीडिएट की परीक्षा में वर्तमान सत्र में 24668 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से परीक्षा देने वाले 23218 में से 84.94 प्रतिशत के साथ 19727 परीक्षार्थी सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




शत प्रतिशत रहा जनपद का परिणाम:

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के घोषित हुए परिणाम में जनपद के विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। एसडी इंटर कॉलेज के छात्र सचिन यादव ने इंटर में छठवीं रैंक हासिल की। हाईस्कूल में परीक्षा में बैठे 682 मेंंसे 657 परीक्षा में शामिल और 591 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। ऐसे में विद्यालय का रिजल्ट 89.95 प्रतिशत रहा। इंटर में 711 विद्यार्थी सफल हुए। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में 96.17 छात्राए उत्तीर्ण हुई। हाईस्कूल में मिस्वा परवीन ने 88.16 अंक पाकर स्कूल टॉप किया। इंटर में विद्यालय का रिजल्ट 84.1 फीसदी रहा। छात्रा सानिया सैफी 85 फीसदी अंक पकर स्कूल टॉपर बनीं। राणा प्रताप हायर सेकेंड्री स्कूल में छात्रा तरन्नुम 82.67 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉपर बनीं।







कक्षा पंजीकृत छात्र परीक्षा में बैठे उत्तीर्ण

हाईस्कूल 28460 27070 25107

इंटरमीडिएट 24668 23218 19727
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed