फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Block chief election: BJP won all four seats in Ghaziabad

ब्लॉक प्रमुख चुनाव : गाजियाबाद की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा

Sat, 10 Jul 2021 08:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Jul 2021 08:02 PM IST
सार

मुरादनगर में हंगामा के बीच भाजपा के राजीव त्यागी की जीत हुई। निर्दलीय प्रत्याशी साधना त्यागी और राजीव त्यागी को 35-35 वोट मिले। इसके बाद पर्ची डालकर निर्णय किया गया, जिसमें राजीव विजयी रहे।

विज्ञापन
UP Block chief election: BJP won all four seats in Ghaziabad
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदान के बाद भाजपा ने लोनी और मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख की सीट जीत ली है। लोनी में भाजपा प्रत्याशी वंदना को 39 वोट मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी रेनू कसाना को सिर्फ 33 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि दो वोट निरस्त हुए। उधर, मुरादनगर में हंगामा के बीच भाजपा के राजीव त्यागी की जीत हुई। निर्दलीय प्रत्याशी साधना त्यागी और राजीव त्यागी को 35-35 वोट मिले। इसके बाद पर्ची डालकर निर्णय किया गया, जिसमें राजीव विजयी रहे। साधना त्यागी के पति केडी त्यागी ने आरोप लगाया कि मतदान के बीच उनका एक वोट निरस्त किया गया था, जिसके बाद दोनों प्रत्याशियों को 35-35 वोट मिले थे। जबकि नियम के तहत राजीव त्यागी के पक्ष में पड़े वोट निरस्त होने चाहिए थे। क्योंकि जहां पर प्रत्याशी का नाम लिखा था वहीं पर मुहर लगी हुई थी लेकिन सहायक निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निरस्त नहीं किया। इसी को लेकर नाराज केडी त्यागी के समर्थकों ने दिल्ली-मेरठ रोड पर हंगामा किया और रोड जाम करने की कोशिश की। इसी के साथ जिले की चार ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। रजापुर में मीनू चौधरी उर्फ मोनिका और भोजपुर से सुचेता सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं जो दोनों भाजपा समर्थित हैं। 

विज्ञापन


11 पर भाजपा, एक पर सपा और चार पर निर्दलीय जीते
बुलंदशहर जिले में ब्लॉक प्रमुखों के लिए हुए चुनाव में 11 सीटों पर भाजपा, एक पर सपा और चार पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। बुलंदशहर ब्लॉक में निर्दलीय सीमा परवीन, शिकारपुर ब्लॉक में भाजपा समर्थित पंकज कुमार गौतम, दानपुर ब्लॉक से निर्दलीय आनंद लोधी, अगौता ब्लॉक से भाजपा समर्थित रेनू चौधरी, सिकंदराबाद ब्लॉक से निर्दलीय आशा भाटी, बीबीनगर ब्लॉक से भाजपा समर्थित रजनी और स्याना से निर्दलीय ललिता चौहान ने जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह को सबसे बुरी हार सदर ब्लॉक में झेलनी पड़ी। यहां कुल 96 वोट में से भाजपा प्रत्याशी को केवल दो वोट मिले, जबकि निर्दलीय सीमा परवीन को 92 और एक वोट निरस्त हुई। इसके साथ ही दानपुर सीट भी नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर थी। यहां भी भाजपा के कुछ नेता निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिए हुए थे, जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी को 40 वोट से करारी हार झेलनी पड़ी। वहीं, शिकारपुर में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार के चुनाव जीतने पर राज्य मंत्री अनिल शर्मा की प्रतिष्ठा बरकरार रही।
विज्ञापन


सिंभावली ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा की शिवानी जीतीं
हापुड़ जिले में शनिवार को सिंभावली ब्लॉक प्रमुख पद पर हुए चुनाव में सपा की शिवानी यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी चंचल यादव को 64 मतों से हरा दिया। 101 मतों में से 92 बीडीसी ने मतदान किया। जिनमें से 78 मत शिवानी और 14 चंचल को प्राप्त हुए। शिवानी सपा के पूर्व प्रदेश सचिव सतपाल यादव की पुत्री हैं। चुनाव के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और किसी प्रकार का हंगामा नहीं हुआ। जीत के बाद शिवानी के अलावा कलक्ट्रेट सभागार में हापुड़ ब्लॉक से ममता, गढ़ से कृष्णा देवी और धौलाना से निशांत शिशौदिया को डीएम ने प्रमाण पत्र सौंपे। हापुड़, गढ़ और धौलाना से भाजपा के तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed