{"_id":"67500db283153e0bce03e259","slug":"unknown-comment-on-youtube-again-complicated-rajus-story-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1011-113961-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यूट्यूब पर आए अनजान कमेंट ने फिर उलझाई राजू की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यूट्यूब पर आए अनजान कमेंट ने फिर उलझाई राजू की कहानी
विज्ञापन
साहिबाबाद। यूट्यूब चैनल पर 31 साल बाद राजू को उसका परिवार से मिलने की कहानी यूपी से लेकर राजस्थान, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी पहुंच चुकी है। जैसे-जैसे बात लोगों तक पहुंच रही है, वैसे-वैसे मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
अभी तक तो राजू के देहरादून में भी एक परिवार के साथ रहने की बात थी, लेकिन अब यूट्यूब के जरिए साहिबाबाद पुलिस तक पहुंचे एक अनजान जान कमेंट ने राजू की गुत्थी को फिर उलझा दिया है। अब राजस्थान के सीकर में भी एक परिवार के साथ उनका 13 साल से लापता बेटा बनकर रहने की बात सामने आई है।
असल में एक समाचार चैनल ने राजू के परिवार से मिलने की खबर अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित की थी। खबर जब राजस्थान के सीकर पहुंची तो राजस्थानी ताऊ नाम से संचालित एक यूट्यूब चैनल की ओर से उस वीडियो पर कमेंट किया गया। एसीपी, साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सीकर में परिवार के रहने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए मिली है। जांच करते हुए पुलिस ने एक नंबर भी ट्रेस किया है।