फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Union Minister Jitendra Singh said Country s first quantum unit will be set up in Noida

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले: नोएडा में स्थापित होगी देश की पहली क्वांटम यूनिट, जानें क्या होती है यह

Thu, 26 Jun 2025 11:02 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Jun 2025 11:02 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि क्वांटम यूनिट स्थापित होने के बाद भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जो क्वांटम प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और विकास की दिशा में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Union Minister Jitendra Singh said Country s first quantum unit will be set up in Noida
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : X @DrJitendraSingh

विस्तार

सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के 51वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दो बड़ी घोषणाएं मंच से की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नोएडा स्थित आईटीआई में देश की पहली क्वांटम यूनिट स्थापित होगी। साथ ही तकनीकी और औद्योगिक विकास को लेकर 15 अगस्त के बाद तीन दिवसीय स्टार्टअप कॉन्क्लेव भी आयोजित होगा, ताकि निवेश के लिए बेहतर रास्ते खुल सकें।

विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि क्वांटम यूनिट स्थापित होने के बाद भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जो क्वांटम प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और विकास की दिशा में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की डायरेक्टर जनरल कलैसेल्वी ने सीईएल को आगामी 50 वर्षों में तकनीकी विकास और खोज व शोध के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि असली योद्धा वह सीईएल का परिवार है, जिन्होंने इतिहास बदला। कहा कि, यह समापन समारोह नहीं बल्कि आगे आने वाली पीढ़ी को आगामी 50 वर्षों में तकनीकी विकास की तरफ ले जाने की नींव है। इसकी जिम्मेदारी सीईएल के मजबूत कंधों पर है। इस दौरान कार्यक्रम में सीईएल के सीएमडी चेतन प्रकाश जैन, पंकज खन्ना, महाप्रबंधक (वित्त एवं मानव संसाधन) के साथ ही अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जानें क्या होता है क्वांटम यूनिट
भौतिक विज्ञान में क्वांटम का उपयोग किसी भी भौतिक गुण की सबसे छोटी इकाई को दर्शाने या उसका पता लगाने के लिए किया जाता है। यह परमाणु या उप-परमाणु कणों, जैसे इलेक्ट्रॉन, न्यूट्रॉन और फोटॉन से संबंधित हो सकते हैं। भौतिकी की एक शाखा है जो क्वांटम स्तर पर पदार्थ और ऊर्जा के व्यवहार का अध्ययन करती है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के बाशिंदों को सौगात: खोड़ा, लोनी और मुरादनगर को जोड़कर बनेगा ग्रेटर गाजियाबाद, CM योगी ने की घोषणा

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed