{"_id":"642f19098cf1997d470c60b4","slug":"union-minister-arrived-to-inspect-delhi-dehradun-expressway-ghaziabad-news-c-30-1-72757-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
लोनी। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राज्यमंत्री जतिन प्रसाद, राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह बृहस्पतिवार को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने पहुंचे। लोनी में भाजपाइयों ने मंत्रियों का फूलमाला से स्वागत किया। मंत्रियों का काफिला निकलने के दौरान रूट को कुछ समय के लिए बंद किया गया।
दिल्ली-खजूरी से नितिन गडकरी का काफिला करीब सवा 12 बजे लोनी पुश्ता मार्ग पर पहुंचा। पुलिस चौकी के सामने भाजपाई ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे। काफिला मंडोला से होते हुए करीब साढ़े 12 बजे बागपत की सीमा में पहुंच गया। इस दौरान लोनी से मंडोला जाने वाले ट्रैफिक को रोका गया। मंडोला से खजूरी पुश्ता जाने वाले रास्ते के ट्रैफिक को भी कुछ समय के लिए रोका गया था।
212 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे बन रहा
छह लेन का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे करीब 212 किलोमीटर का बन रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र दो घंटे की हो जाएगी। एक्सप्रेसवे उत्तर-पूर्व दिल्ली में अक्षरधाम से शुरू होगा और लोनी, बागपत, शामली तथा सहारनपुर से होते हुए गुजरेगा। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य इस वर्ष दिसंबर के आखिर तक पूरा होने की संभावना है। इस एक्सप्रेसवे पर कई सुविधाएं विकसित की जाएंगीं।
विज्ञापन
तेजी से चल रहा काम
एनएचएआई इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है। काम बहुत तेजी से चल रहा है। एक्सप्रेसवे तीन चरणों में बनाया जाएगा। पहला चरण दिल्ली स्थित अक्षरधाम से लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल तक करीब 32 किमी. का होगा। पहले भाग में अक्षरधाम से दिल्ली की सीमा तक 15 किमी. मार्ग का निर्माण और दूसरे भाग में दिल्ली सीमा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टोल तक 17 किमी. तक निर्माण कार्य हो रहा है। दोनों भाग में करीब 50 प्रतिशत तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाना है। कोरिडोर के निर्माण के बाद बागपत, शामली और सहारनपुर के उद्यमी और ग्रामीण कम समय में सीधे दिल्ली पहुंच सकेंगे।