फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Unfit center is giving fitness certificate to vehicles

Ghaziabad News: अनफिट सेंटर दे रहा वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Unfit center is giving fitness certificate to vehicles
गाजियाबाद। सड़कों पर रोजाना लगने वाले जाम और हादसों के लिए सिर्फ अनफिट व अवैध वाहनों के संचालकों की मनमानी ही जिम्मेदार नहीं है। अफसरों की बेपरवाही ने भी इस अव्यवस्था को बढ़ावा दिया है। हैरानी की बात है कि जिले में ऐसा निजी सेंटर वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर रहा है, जो खुद अनफिट है।
विज्ञापन

शासन स्तर से एक माह पहले साफ कर दिया गया था कि इस सेंटर पर 15 से अधिक प्रकार के वाहनों की फिटनेस जांच नहीं कराई जा सकती। बावजूद इसके यहां ऐसे वाहनों को फिट घोषित कर सर्टिफिकेट थमाए जा रहे हैं। अफसर कार्रवाई करने के बजाय पोर्टल में संसाधन होने का हवाला देकर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। बात हो रही है डासना स्थित साईं धाम सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के फिटनेस सेंटर की। इसे वाहनों की फिटनेस जांच का काम जनवरी 2021 में मिला था। सेंटर को चुनिंदा वाहनों की ही जांच का अधिकार है, लेकिन यहां सभी प्रकार के वाहनों की फिटनेस चेक कर वाहन स्वामियों से फीस वसूली जा रही है। इसकी शिकायत मिलने पर करीब छह महीने पहले संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की तकनीकी टीम ने सेंटर की जांच की थी। इसमें स्पष्ट हुआ कि रोड रोलर, ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी व डंपर जैसे 15 से अधिक प्रकार के वाहनों की फिटनेस जांच के लिए यहां न तो उपकरण हैं और न ही जरूरी ट्रैक। इसके तकनीकी जानकार भी सेंटर पर नहीं हैं। तकनीकी टीम की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने करीब एक माह पहले ऐसे वाहनों की फिटनेस पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए थे। हालांकि, इसका असर धरातल पर नहीं दिखा। आज भी सेंटर पर ऐसे वाहनों की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed