फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Under 19 Cricket world cup two UP players to represent team India

अंडर-19 विश्व कप:  उत्तर प्रदेश के दो युवा खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व 

Sat, 22 Jan 2022 05:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 22 Jan 2022 05:12 PM IST
सार

आराध्य और सिद्धार्थ विजय मर्चेंट ट्रॉफी, वीनू मांकड़ ट्रॉफी और राज्य के साथ-साथ बीसीसीआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर कई अन्य प्रतिष्ठित चैंपिनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है।

विज्ञापन
Under 19 Cricket world cup two UP players to represent team India
क्रिकेट खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में दुबई में हो रहे एशिया कप में इंडिया अंडर-19 टीम में विकेट कीपर बल्लेबाज आराध्य यादव का चयन हुआ था जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में टीम की ओर से एकमात्र अर्धशतकीय पारी खेली थी। पाकिस्तान की गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया के महत्वपूर्ण विकेट जल्दी ही गिर गई थी जिसके बाद आराध्य ने एक छोर से अपनी अर्धशतकीय पारी के बदौलत भारत की पारी को 237 रन तक पहुंचाया था।

विज्ञापन


वहीं इंडिया अंडर-19 टीम में अपनी जगह बनाने वाले आराध्य के जोड़ीदार सिद्धार्थ यादव ने भी अपने टैलेंट का परिचय देते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाई है। सिद्धार्थ ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। सिद्धार्थ ने अंडर-16 में उत्तर प्रदेश की टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं।
विज्ञापन


आराध्य विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जो मात्र 17 वर्ष के हैं। वहीं सिद्धार्थ भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और 18 वर्ष के हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। बता दें कि आईसीसी मेन्स वर्ल्ड कप 14 जनवरी 2022 से वेस्ट इंडीज में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 5 फरवरी तक खेला जाएगा जिसमें कुल 16 टीम भाग ले रही हैं। इन टीमों के बीच कुल  48 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आराध्य और सिद्धार्थ विजय मर्चेंट ट्रॉफी, वीनू मांकड़ ट्रॉफी, और राज्य के साथ साथ बीसीसीआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर कई अन्य प्रतिष्ठित चैंपिनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है। हाल ही में बांग्लादेश देश खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में आराध्य और सिद्धार्थ का चयन हुआ था जिसमें उनका शानदार प्रदर्शन रहा।

एशिया कप के बाद अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में आराध्य और सिद्धार्थ का चयन किया गया है। आराध्य पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से काफी प्रभावित रहे हैं और उनके विकेटकीपिंग के तौर तरीके देखने के बाद ही उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज बनने का फैसला किया। बता दें आराध्य बल्लेबाजी के अलावा एक मंझे हुए गेंदबाज भी हैं।


आराध्य के पिता  अजय यादव ने बताया कि आराध्य ने जिस प्रकार से मेहनत करके टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है उससे हमारे पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। उन्हें उनकी एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी सबसे बेहतरीन लगी। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप के लिए आराध्य लगातार मेहनत कर रहे हैं और उनसे इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed