फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncontrollable truck trolley sinks into drain, jammed on highway

Ghaziabad News: बेकाबू ट्रक ट्राला नाले में धंसा, हाईवे पर लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck trolley sinks into drain, jammed on highway
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सौंदा कट पर बुधवार रात एक ट्रक ट्राला यू-टर्न लेते समय सीएमडी के सामने नाले में धंस गया। हादसे के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगभग तीन घंटे जाम लगा रहा। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार दोपहर क्रेन की मदद से ट्राले को नाले से निकाला गया।
विज्ञापन

बुधवार रात लगभग 11 बजे एक ट्रक ट्राला गाजियाबाद से सामान लेकर हापुड़ की ओर जा रहा था। ट्राला जैसे ही अंबर सिनेमा के समीप यू-टर्न लेने के लिए पहुंचा तो निर्माणाधीन रैपिडएक्स स्टेशन के कारण मार्ग बंद मिला। इसके बाद चालक गलत साइड से सौंदा कट पहुंचकर यू-टर्न लेने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ट्राले का अगला हिस्सा नाले में धंस गया। ट्राले का बाकी हिस्सा मुख्य मार्ग तक आ गया।
विज्ञापन

इससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित होने लगा। बृहस्पतिवार सुबह जैसे ही वाहनों को दबाव बढ़ा तो दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। लगभग दो किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण स्कूल, कॉलेज और काम पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे क्रेन की सहायता से नाले में धसें ट्राले को निकाला गया। इसके काफी देर बाद यातायात सामान्य हो पाया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि यातायात नियंत्रित करने के लिए जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed