फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncle was killed by pushing him from terrace to trap his neighbor In Ghaziabad

हत्यारे भतीजे का कबूलनामा: शराब पीकर चाचा करता था गलत सलूक... तंग आकर पहले शराब पिलाई, फिर छत से दिया धक्का

Fri, 19 Jul 2024 09:03 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 Jul 2024 09:03 AM IST
सार

परिवार से विवाद के कारण मृतक चाचा छह साल से भतीजों के पास रह रहे थे। चश्मदीद बन पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Uncle was killed by pushing him from terrace to trap his neighbor In Ghaziabad
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के कस्बा फरीदनगर में मंगलवार रात करीब 11 बजे कुलदीप शर्मा (60) की छत से धक्का देकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने बुधवार देर रात कुलदीप शर्मा के भतीजे अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अमित ने बताया कि चाचा शराब पीकर उनके परिवार को बहुत परेशान करता था और गाली-गलौज करता था।

विज्ञापन

पड़ोसी को हत्या में फंसाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया लेकिन पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो सारा भेद खुल गया। एसीपी ने बताया कि कुलदीप का अपनी पत्नी गीता और पुत्र आकाश से कई सालों से झगड़ा चल रहा था। इसके कारण वह कुलदीप से अलग मोदीनगर में रहते हैं जबकि कुलदीप अपने सगे भतीजों अमित, विनित और सुनित के साथ कस्बा फरीदनगर में ही रह रहे थे। वह शराब के आदी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शराब के नशे में कुलदीप गाली-गलौज करते थे। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माने। अमित को उनकी यह बात पसंद नहीं थी। अमित ने कुलदीप की हत्या करने की ठान ली। कुलदीप और अमित एक साथ बैठकर शराब पीते थे। मंगलवार रात अमित साजिश के तहत चाचा कुलदीप को शराब पिलाने के बहाने मकान की दूसरी मंजिल की छत पर ले गया।

विज्ञापन

अमित ने बताया कि उसने कुलदीप को ज्यादा शराब पिलाई और खुद कम पी। नशा अधिक होने पर कुलदीप जैसे ही पड़ोसी सुंदर की मुंडेर पर बैठकर पेशाब करने लगे तभी उसने उन्हें छत से धक्का दे दिया। कुलदीप की नीचे गिरते ही मौत हो गई। अमित ने पड़ोसी वीरेंद्र पुत्र धन्नीराम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शोर मचाया दिया।

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि कुलदीप शर्मा पारिवारिक विवाद के कारण अपने भतीजों के पास फरीदनगर में रहते थे। अमित ने मंगलवार रात कुलदीप को शराब पिलाने के बाद छत से धक्का देकर उनकी हत्या कर दी। कुलदीप के पुत्र आकाश की तहरीर पर हत्या की 103 (1) में रिपोर्ट दर्ज कर अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीसीटीवी से खुला घटना का राज
अमित, विनित और सुनित तीन भाई हैं, उनके पिता अशोक की मौत हो चुकी है। पड़ोसी वीरेंद्र से काफी समय से उनका झगड़ा चल रहा है। दोनों पक्ष आए दिन एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते थे। इसे देखते हुए पुलिस ने उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। वीरेंद्र ने करीब छह माह पूर्व ही घर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो वीरेंद्र रात दस बजे घर में जाने के वाद वाहर नहीं आए। एसीपी ने बताया कि जांच में वीरेंद्र पर लगाए गए आरोप झूठे निकले। इसके बाद अमित को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने पहले तो गुमराह करने का प्रयास किया मगर पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया और उसने हत्या करना कुबूल लिया। अमित विवाहित है और उसके पांच साल की बेटी है। बताया कि अमित का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। पत्नी चार साल पूर्व उसे छोड़कर जा चुकी है। मौनी की देखभाल अमित ही करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed