फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Udyog Bandhu' members voice their grievances; administration offers a soothing balm of assurances

Ghaziabad News: समस्याओं पर उभरा उद्योग बंधुओं का दर्द, प्रशासन ने लगाया आश्वासन का मरहम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
'Udyog Bandhu' members voice their grievances; administration offers a soothing balm of assurances
गाजियाबाद। जनपद के औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उद्योग बंधु की बैठक में सामने आई। किसी ने जलभराव की पीड़ा व्यक्त की तो किसी ने कूड़े के ढेर और जाम से कारोबार की रफ्तार रुकने का मुद्दा उठाया। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उद्यमियों ने समस्याओं का पिटारा खोला तो प्रशासन ने जल्द समाधान का भरोसा देकर मरहम लगाने की कोशिश की। हालांकि, समाधान की राह अब भी अधिकारियों की कार्ययोजना और समयबद्ध कार्रवाई पर निर्भर है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में 35 एजेंडों पर चर्चा हुई। सबसे बड़ा मुद्दा औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव का रहा। उद्यमियों ने बताया कि बारिश के दिनों में कई औद्योगिक इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। इससे आवागमन के साथ कारोबार भी प्रभावित होता है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को 15 दिन में कार्ययोजना तैयार कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में खुले में डंप हो रहे कूड़े को लेकर भी उद्यमियों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कूड़े से उठने वाली बदबू के कारण काम करना मुश्किल हो रहा है। जिलाधिकारी ने नगर निगम को कूड़े को शेड लगाकर ढकने के निर्देश दिए, लेकिन बैठक में यह सवाल भी खड़ा हुआ कि औद्योगिक क्षेत्रों की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है तो अब तक स्थायी समाधान क्यों नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निकासी के लिए बनेगी समिति

गुलधर और दुहाई औद्योगिक क्षेत्र के बाहर मेरठ रोड पर जलभराव की समस्या पर नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि स्थायी समाधान के लिए पीएनजी और विद्युत लाइनों को स्थानांतरित करना जरूरी है। इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर निगम के मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में समिति गठित कर समाधान और लागत का आकलन तैयार करने के निर्देश दिए। समिति में लोक निर्माण विभाग, आरआरटीएस, विद्युत वितरण खंड मुरादनगर, जलकल विभाग और उपायुक्त उद्योग को शामिल किया गया है। वहीं, लोनी औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए गए।
जाम और जांच से भी परेशान उद्यमी
उद्योग बंधुओं ने एबीएस कट के सामने लगने वाले जाम और लोनी में मालवाहक वाहनों की जांच के नाम पर होने वाली परेशानी का मुद्दा भी उठाया। उद्यमियों का कहना था कि पुलिस बैरियर लगाकर वाहनों की जांच करती है, जिससे माल ढुलाई प्रभावित होती है। जिलाधिकारी ने एसीपी यातायात को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।


अतिक्रमण पर भी कार्रवाई के निर्देश

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में यूपीसीडा पार्क पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने यूपीसीडा और एसडीएम सदर को संयुक्त रूप से पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बैठक में हाईटेंशन लाइन को भूमिगत करने, निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों और नो-एंट्री के दौरान मालवाहक वाहनों की सुविधा समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में कविनगर से उद्यमी अरुण शर्मा, लोनी से अरुण गुप्ता, दीपक जैन, नमन जैन, हरिओम चौहान, जितेंद्र त्यागी, अशोक चौधरी समेत सभी औद्योगिक क्षेत्रों से उद्योग बंधु व यूपीसीडा, नगर निगम, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, जीडीए, ऊर्जा निगम, जल निगम, उद्योग विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed