फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two youths run over by train on Ganganahar bridge, not identified

Ghaziabad News: गंगनहर पुल पर ट्रेन से कटे दो युवक, नहीं हुई शिनाख्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Two youths run over by train on Ganganahar bridge, not identified
मुरादनगर। गंगनहर रेलवे पुल पर बृहस्पतिवार शाम ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक का शव गंगनहर में गिर गया और एक का शव पुलिस ने पुल से बरामद कर लिया। दूसरे युवक के शव की तलाश के लिए नहर में तलाश की जा रही है। दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे गाजियाबाद से एक ट्रेन मेरठ की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन मुरादनगर में गंगनहर रेलवे के लोहे के पुल पर पहुंची तभी दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक का शव पुल से नीचे गंगनहर में गिर गया। लोको पायलट ने मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। मौके से मिले शव की शिनाख्त नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार गर्मी के दौरान गंगनहर में स्नान करने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। मेरठ ,गाजियाबाद के अलावा दिल्ली और हरियाणा से भी लोग गंगनहर में आते है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रील बनाने में पहले जा चुकी है युवकों की जान
स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ युवक गंगनहर पुल पर खड़े होकर रील बनाने के लिए स्टंट करते हैं। कुछ समय पूर्व मसूरी क्षेत्र में भी गंगनहर पुल पर रील बनाते समय हादसा हुआ था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवक रील बनाने आए थे या नहीं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed