{"_id":"67542bed939ae054db03fe02","slug":"two-youths-raped-a-student-in-bulandshahr-2024-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खेत में शौच के लिए गई थी छात्रा, दो युवकों ने किया गंदा काम; वीडियो बनाकर दे डाली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेत में शौच के लिए गई थी छात्रा, दो युवकों ने किया गंदा काम; वीडियो बनाकर दे डाली धमकी
Sat, 07 Dec 2024 04:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 07 Dec 2024 04:35 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दो युवकों ने खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा छह की छात्रा शुक्रवार की देर शाम खेत पर शौच करने के लिए गई थी। जहां दो युवकों ने छात्रा को पकड़ कर ईख के खेत में खींच कर ले गए। जहां उनमें से एक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसके दोस्त ने घटना की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
छात्रा उनके चुंगल से छूट कर घर पहुंची। घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता छात्रा के दादा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन