{"_id":"606cb1068ebc3ee64d5de985","slug":"two-year-old-girl-sexually-abused-by-a-minor-accused-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : छत पर ले जाकर दो साल की मासूम से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, बच्ची को मां की गोद में थमा भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : छत पर ले जाकर दो साल की मासूम से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, बच्ची को मां की गोद में थमा भागा आरोपी
Wed, 07 Apr 2021 12:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी कोतवाली इलाके के एक गांव में दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय मूक (गूंगा) किशोर ने अंजाम दिया। वह उसे गोद में खिलाने के बहाने छत पर ले गया था।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो घटना का पता चला, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ बच्ची को परिजनों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
लोनी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाला एक व्यक्ति सिलाई की फैक्टरी में काम करता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो साल की इकलौती बेटी है। पत्नी को कम सुनाई देता है। पड़ोस में ही ससुर का परिवार भी रहता है। परिजनों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर सोमवार रात करीब नौ बजे उनके घर आया।
विज्ञापन
वह दो वर्षीय बच्ची को गोद में खिलाने के बहाने छत पर ले गया। उस दौरान बच्ची की मां खाना बना रही थी। थोड़ी देर बाद पड़ोस में रहने वाले नाना को बच्ची के चीखने-रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बच्ची की मां से बताया तो वह छत की तरफ दौड़ी। छत पर बच्ची को खून से लथपथ देख उसकी चीख निकल गई। जिसके बाद बच्ची के नाना भी पहुंच गए।

बच्ची को मां की गोद में थमा भागा आरोपी
परिजनों का कहना है कि छत पर बच्ची की मां व नाना को देखकर आरोपी हड़बड़ा गया। उसने आनन-फानन बच्ची को उसकी मां की गोद में थमाया और भाग निकला। परिजनों ने पुलिस और बच्ची के पिता को सूचना दी। जिसके बाद बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। लोनी एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर सोमवार देर रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची को गोद में खिलाता था, पता नहीं था ऐसा करेगा
परिजनों ने बताया कि आरोपी का घर पड़ोस में है। वह आए दिन बच्ची को गोद में खिलाने के लिए घर पर आता-जाता था। इससे पहले ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई थी। इसके चलते परिजनों को कोई शक नहीं था। परिजन भी उस पर भरोसा करते थे। इसी बात को फायदा उठाकर आरोपी किशोर बच्ची को ऊपर छत पर ले गया। उसे पता था कि बच्ची का पिता काम पर है और मां को कम सुनाई देता है।
शर्मनाक! दो घंटे तक बच्ची को नहीं मिला इलाज
परिजनों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने पहले कुछ देर तक स्थानीय पुलिस चौकी पर रोके रखा। इसके बाद पीड़ित परिवार को लोनी थाने भेजा। वहां से मेडिकल परीक्षण के लिए बच्ची को लोनी सीएचसी भेजा गया। लेकिन वहां जांच करने वाला स्टाफ नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद भी स्टाफ नहीं आया तो बच्ची को गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।