फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two women were duped of their jewellery by fraudsters, a case was registered.

Ghaziabad News: दो महिलाओं से टप्पेबाजों ने ठगे जेवर, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two women were duped of their jewellery by fraudsters, a case was registered.
गाजियाबाद। टप्पेबाजों ने दो अलग-अलग महिलाओं को झांसे में लेकर उनसे मंगलसूत्र सहित अन्य गहने ठग लिए। बदमाशों ने रुमाल में पत्थर बांधकर उन्हें दे दिए और गहने लेकर चंपत हो गए। दोनों महिलाओं ने अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि चंद्रपुरी निवासी आदेश शर्मा एमबी गर्ल्स स्कूल में काम करते हैं। उनकी पत्नी अरूणा शर्मा 13 अक्तूबर को नवयुग मार्केट में जीडीए के पास गई थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान दो युवक उनके पास आए और उन्हें झांसे में अंगूठी ले ली। इसके बाद महिला थोड़ा आगे बढ़ी तो आरोपी फिर उनके पास आ गए। पुराना बस अड्डे के पास दोनों बदमाश फिर महिला के पास आए। इस बार उनसे मोबाइल, कान के कुंडल और मंगलसूत्र लेकर भाग गए। महिला को बदमाश रूमाल में बांधकर पत्थर के टुकड़े दे गए। महिला ने बदमाशों के जाने के बाद जब रूमाल खोला तो उसमें पत्थर निकले। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वारदात बृहस्पतिवार को राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी सोसायटी में हुई। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि केडीपी सोसायटी में रहने वाली सुप्रिया त्यागी बुधवार को सब्जी लेने साप्ताहिक बाजार में गई। रास्ते में उन्हें दो व्यक्ति मिले और बातों में बहला-फुसलाकर सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी और तीन हजार रुपये नकद ले लिए और चले गए। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed