{"_id":"6980fef687cae4d5fa072779","slug":"two-thieves-arrested-stolen-mobile-recovered-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108495-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद
विज्ञापन
मुरादनगर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक चार दिन पूर्व शंकरविहार कॉलोनी निवासी मोंटी का दुहाई गांव निवासी सौरभ का रेलवे ट्रैक के पास झगड़ा हो गया था। सौरव और विपिन निवासी घूकना मोड़ ने भारी वस्तु से मोंटी त्यागी के सिर पर हमला कर दिया। मोंटी त्यागी का मोबाइल रेलवे ट्रैक पर गिर गया था। सौरव और विपिन उसका मोबाइल उठाकर ले गए थे।
मामले में पीड़ित के भाई प्रमोद त्यागी ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान विपिन और सौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान सौरव और विपिन ने मोंटी त्यागी के साथ मारपीट और उसका फोन चुराने की बात बताई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर फोन बरामद कर लिया।