फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two supporters of SP candidate arrested, accused of distributing suits

Ghaziabad News: सपा उम्मीदवार के दो समर्थक गिरफ्तार, सूट बांटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two supporters of SP candidate arrested, accused of distributing suits
गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने सोमवार शाम सपा उम्मीदवार के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि वह महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए सूट का वितरण कर रहे थे। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में उपनिरीक्षक अमित कुमार सोनी ने सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव और उनके समर्थक ब्रह्मपाल सिंह व राजेंद्र ढिल्लो के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सोमवार की देर शाम पुलिस गश्त पर थी, इस दौरान वाल्मीकि कुंज में कुछ महिलाएं सूट लाती दिखीं। पूछने पर बताया कि एक प्रत्याशी के समर्थक लेडीज सूट बांट रहे हैं। पुलिस को दो लोग सूट बांटते दिखे। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम ब्रह्मपाल सिंह निवासी बाेझा और राजेंद्र ढिल्लो निवासी ऊदलनगर सिहानी गेट बताया। सूट की पॉलिथीन पारदर्शी थी और उसमें सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव का नाम और फोटो लगा था। पूछताछ में दोनों ने प्रत्याशी द्वारा सूट बंटवाने की बात कही। दोनों के पास से लेडीज सूट भी बरामद किए गए हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है। मेरा कोई भी कार्यकर्ता कभी नियम विरुद्ध काम नहीं करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed