फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two smugglers arrested with opium worth 1.25 crores

Ghaziabad News: 1.25 करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with opium worth 1.25 crores
गाजियाबाद। खेतीबाड़ी और बढ़ई का काम छोड़कर ज्यादा रुपये कमाने के लिए गांजा व अफीम की तस्करी करने वाले दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने इनके पास से 1.25 करोड़ रुपये की पांच किलो अफीम बरामद की है। जो ऑन डिमांड झारखंड से लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई कर रहे थे। इसके बदले में उन्हें 10-10 हजार रुपये मिलते थे।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़े गए तस्कर झारखंड के जिला चतरा के गिद्धौर निवासी छोटू और चतरा के मयूरहंड निवासी राजेंद्र कुमार हैं। पूछताछ में छोटू ने बताया कि वह खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था लेकिन खर्च नहीं निकल पाने के कारण वह परेशान था। उसे पता था कि झारखंड से गांजा व अफीम की तस्करी होती है। इसके लिए उनसे कुछ लोगों से संपर्क करके शंभू मुंडा से संपर्क किया और तस्करी करने का काम शुरू कर दिया। जिसके बदले में उसे एक बार में 10 हजार रुपये मिलते थे। वहीं, राजेंद्र ने बताया कि वह नौवीं पास है और फर्नीचर बनाने का काम करता था। ज्यादा कमाई करने के लिए उसने भी छोटू के साथ मिलकर तस्करी करना शुरू कर दिया। अफीम वह दिल्ली चांदनी चौक में सप्लाई करने जा रहे थे। पूछताछ में बताया कि वे एक साल से तस्करी कर रहे हैं। कभी बस तो कभी ट्रेन से आते थे। एडीसीपी का कहना है कि अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




एनसीआर के युवाओं को बना रहे नशे का आदी

पुलिस लगातार गांजा व अफीम की तस्करी करने वालों को पकड़ रही है। जिनके पास से करोड़ों रुपये का गांजा व अफीम बरामद की है। ये दिल्ली-एनसीआर के युवाओं को नशे का आदी बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व मेंं पकड़ा गया गांजा

18 अप्रैल- एक तस्कर को गिरफ्तार कर 16.3 किलो गांजा बरामद किया।

20 अप्रैल- दो तस्करों को गिरफ्तार कर 24 किलो गांजा बरामद किया।

सात मई- दो तस्करों को गिरफ्तार कर 21 किलो गांजा बरामद किया।

सात जुलाई- दो तस्करों को गिरफ्तार कर 1.10 करोड़ की कीमत का 220 किलो गांजा बरामद किया।

आठ जुलाई- दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक करोड़ की कीमत का 201 किलो गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed