फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two sisters riding a bike die after being hit by a container truck.

Ghaziabad News: कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार दो बहनों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two sisters riding a bike die after being hit by a container truck.
गाजियाबाद। स्कूल की छुट्टियां बिताने बुआ के घर दिल्ली जा रही दो सगी बहनों की कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों अपने फुफेरे भाई के साथ बाइक पर सवार थीं। हादसा मंगलवार शाम गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में एनएच-9 स्थित डासना कट पर हुआ। दुर्घटना में बाइक चला रहा युवक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

जनपद हापुड़ के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित मुरादपुर गांव निवासी अंशिका (17) और उसकी छोटी बहन परी (14) शाम करीब छह बजे अपने फुफेरे भाई अजय के साथ बाइक से दिल्ली के नजफगढ़ स्थित नरेंद्रपुर के लिए निकली थीं। पुलिस के अनुसार, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ जा रहा सामान से लदा एक कंटेनर डासना कट पर मुड़ रहा था, तभी बाइक उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद अंशिका सड़क पर गिर गई और उसका सिर कंटेनर के पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। परी और अजय बाइक समेत सड़क पर दूर तक फिसल गए। परी का सिर डिवाइडर से टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची वेव सिटी थाना पुलिस ने परी और अजय को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते परी को हापुड़ स्थित रामा अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां ले जाने पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अजय की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि अजय हेलमेट लगाए था, लेकिन दोनों किशोरियों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
छुट्टियों के बाद ही आएंगे कहकर हमेशा के लिए चली गईं
परिजनों ने बताया कि अंशिका और परी के पिता सनोज कुमार राजमिस्त्री हैं। अब उनकी तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी मुस्कान ही बची है। मुस्कान का विवाह हो चुका है। अंशिका और परी गांव में ही गुलशन इंटर कॉलेज में क्रमशः कक्षा 11 व 10वीं की छात्रा थीं। परिजनों ने बताया कि दोनों कई दिनों से बुआ के घर जाने की जिद कर रही थीं। इसी के चलते अजय उन्हें लेने गया था। उन्होंने घर से निकलते समय कहा था कि छुट्टियां खत्म होने के बाद ही लौटेंगी, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कंटेनर की हुई पहचान
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कंटेनर की पहचान कर ली गई है। एसीपी के अनुसार, कंटेनर राजस्थान का है और जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed