फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two shopkeepers arrested for selling adulterated ghee

Ghaziabad News: मिलावटी घी बेचने के आरोप में दो दुकानदार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
Two shopkeepers arrested for selling adulterated ghee
इंदिरापुरम। खाद्य व रसद विभाग की कार्रवाई के बाद पुलिस ने घी विक्रेता विनय अग्रवाल और भारत अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 23 सितंबर को विभागीय कार्रवाई के बाद 24 सितंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मधुसूदन कंपनी के नाम से मिलावटी घी बेचने की शिकायत खाद्य व रसद विभाग को मिली थी। इसके बाद 23 सितंबर की शाम विभागीय अधिकारी और कंपनी के अधिकारियों ने छापा मारा था। इसके बाद 125 लीटर घी को जब्त कर कुछ नमूने भी लिए थे। एसीपी ने बताया कि टीम ने कार्रवाई वैशाली सेक्टर दो स्थित लक्ष्मी स्टोर और मिनी लक्ष्मी स्टोर पर की थी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घी कंपनी के अधिकारी जितेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों घी विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed