{"_id":"6ad77476634f80c0cc0922c8","slug":"two-people-were-injured-in-a-road-accident-on-nh-9-within-the-wave-city-area-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: खराब खड़ी पिकअप में पीछे से घुसी कार, कैब चालक और सवारी घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: खराब खड़ी पिकअप में पीछे से घुसी कार, कैब चालक और सवारी घायल, अस्पताल में भर्ती
Tue, 20 Oct 2026 07:32 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 20 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
खराब खड़ी पिकअप में पीछे से घुसी कार
- फोटो : अमर उजाला
वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर हाइटेक कॉलेज के सामने पहले से खराब खड़ी बोलेरो पिकअप में हापुड़ से गाजियाबाद जा रही केब स्विफ्ट डिजायर पीछे से जा घुसी, जिसमें कैब चालक सोनू (26) निवासी अमरोहा व हापुड़ निवासी सवारी घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राहगीरों की मदद से जिला एमोएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस को एनएच नौ हाईटेक कालेज के सामने दो वाहनों के भिड़न्त में दो युवकों के घायल होने की सूचना मिली थी, पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायलों में केब चालक सोनू निवासी अमरोहा व एक सवारी अभी जानकारी की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच नौ पर वाहनों का संचालन रूक गया मगर पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर एक साइड करके वाहनों का संचालन सुचारु कराया।
विज्ञापन