फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two people, including a woman, arrested in a fraud case in the name of postal and railway jobs

Ghaziabad News: डाक और रेलवे में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, arrested in a fraud case in the name of postal and railway jobs
गाजियाबाद। रेलवे और डाक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एनसीआर क्षेत्र में अलग-अलग लोगों से 21.38 लाख रुपये वसूलने वाले आरोपी को सिहानी गेट पुलिस ने उसकी महिला साथी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से नकदी और कई फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजन शाक्य निवासी ग्राम बगराई जनपद कासगंज और महिला साथी का नाम लक्ष्मी कुशवाहा पत्नी प्रसादी कुशवाहा निवासी सागर मध्य प्रदेश बताया है। दोनों लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अवैध वसूली करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मंगेश कुमार निवासी नेहरू नगर से उनके बेटे अश्मित को नौकरी दिलाने के नाम पर 5.68 लाख रुपये वसूले, क्षेत्र के एक भट्ठा मालिक से भी 4.50 लाख रुपये वसूले, एनजीओ से पांच लाख, पंकज निवासी ग्राम खदाना जनपद बुलंदशहर से पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर 20 हजार रुपये, पिंटू कुमार निवासी खेली भाव थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर से रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये और सुल्तान खान से उनके बेटे को नौकरी दिलवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी की। बताया कि मंगेश कुमार को रेलवे ग्रुप-डी का फर्जी नियुक्ति पत्र एवं ज्वाइनिंग लेटर सौंपा था। पकड़ी गई लक्ष्मी से फर्जी नियुक्ति पत्र, मुहर व लेटर पैड आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि लक्ष्मी कुशवाहा ने उन्हें फोन कॉल कर बताया कि नेहरू नगर के लोगों ने उसके साथी राजन शाक्य का अपहरण कर लिया है। सिहानी गेट पुलिस बताई गई लोकेशन पर पहुंची तो राजन शाक्य मंगेश के घर पर बैठा था। उसने पुलिस को बताया कि ये लोग उसका अपहरण कर लाए हैं और अपने घर में बंधक बना लिया है। पीड़ित मंगेश ने बताया कि अपने बेटे अश्मित की रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर राजन शाक्य और लक्ष्मी कुशवाहा ने 5.68 लाख रुपये वसूले हैं। जब उन्हें पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है तो उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। राजन ने रुपये देने के लिए उनके बेटे को नोएडा बुलाया। नोएडा से उनके बेटे की बाइक पर बैठकर आरोपी उनके घर पहुंचा। जहां से अपनी महिला साथी को लोकेशन डालकर अपहरण की फर्जी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed