{"_id":"6949a858eaf0046d5206a2bd","slug":"two-people-including-a-student-injured-in-separate-road-accidents-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13581-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसे में छात्र समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसे में छात्र समेत दो घायल
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभयखंड गौर ग्रीन चौराहे पर 15 दिसंबर स्कूल से घर लौट रहे 16 वर्षीय छात्र आर्यन झा को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
टीलामोड़ के भोपुरा निवासी आमिर को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। यह हादसा 14 दिसंबर को हुआ। दोनों ही मामलों में पुलिस ने 21 दिसंबर की रात प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन चालकों की तलाश शुरू की है।
खोड़ा निवासी कामिनी झा ने दर्ज मामले में बताया वह मूलरूप से बिहार के मधुबनी की रहने वाली हैं। 15 दिसंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे उनका बेटा आर्यन झा स्कूल से घर आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक चालक ने बेटे को टक्कर मार दी। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में मौजूद दोस्तों ने बेटे को कौशांबी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
आरोपी चालक बाइक लेकर भाग गया। वहीं दूसरे मामले में अली शेर ने बताया कि उनका बेटा आमिर 14 दिसंबर को रात करीब 10.45 बजे एमके प्लेस के पास रिश्तेदार को लेने गया था। रोड किनारे खड़े होकर रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रहा था। तभी दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बेटे को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि बेटे की हालत गंभीर है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि दोनों मामलों में टक्कर मारने वाले वाहनों को ट्रेस कर लिया गया है। आरोपी चालकों को जल्द हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।