{"_id":"65da4b29b4cce9f266058617","slug":"two-parties-clashed-while-eating-in-hotel-youth-injured-due-to-bullet-injury-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-106730-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: होटल में खाने के दौरान दो पक्ष भिड़े, गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: होटल में खाने के दौरान दो पक्ष भिड़े, गोली लगने से युवक घायल
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली से 500 मीटर दूर नीलमणि कालोनी में शुक्रवार रात सलमान चिकन होटल में खाने के दौरान दो पक्षों में मार पीट हो गई । एक पक्ष से आरोपी मनीष के पिता ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। इस बीच वहां खड़े फैजान (23) के कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्ष भाग गए। घायल को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसीपी और प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। निरीक्षक कुलदीप कुमार ने चार नामजद समेत सात लोगों पर बलवा, मारपीट, गैर इरादतन हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।
नीलमणि कालोनी निवासी सलमान का घर के पास चिकन होटल है। रात करीब साढ़े दस बजे कालोनी में रहने वाले मनीष सोनी और सन्नी दोनों खाना खा रहे थे। उनके अलावा तीन अन्य युवक भी खाना खाने पहुंचे थे। इस बीच मनीष की इन तीनों युवकों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मनीष ने अपने मामा अनिल को फोन करके बुला लिया। कुछ देर बाद मामा वहां पहुंचा तो मनीष ने तीनों में से एक युवक को पकड़कर थप्पड़ मार दिया। इससे मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर मनीष के पिता विनोद कुमार होटल पर पहुंचे। उन्होंने अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी जिसमें एक गोली वहां मौजूद फैजान पुत्र राशिद निवासी संजय कालोनी चांद मस्जिद के पास अर्थला, के कंधे में लग गई।