फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two parties clashed in front of the corporation team, a young man was shot in the stomach

Ghaziabad News: निगम की टीम के सामने भिड़े दो पक्ष, युवक के पेट में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in front of the corporation team, a young man was shot in the stomach
गाजियाबाद। विजयनगर के मिर्जापुर में नाली का निर्माण कार्य कराने पहुंची नगर निगम की टीम के सामने मोहम्मद अलीजान और पडोसी असलम खान पक्ष के 25-30 लोगों आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में हवाई फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान अमजद के पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस तीन-चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों पक्षों के आठ-नौ नामजद और 20-25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनी की तैयारी में है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेष त्रिपाठी ने बताया कि मिर्जापुर की नूरानी मस्जिद के पास नाली निर्माण को लेकर अलीजान और पड़ोसी मोहम्मद असलम ने नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार की दोपहर नगर निगम के जेई एसके सरोज एक अन्य कर्मचारी के साथ शिकायत पर नाली निर्माण पर पहुंचे। जहां उन्होंने नियमानुसार पानी का ढलान कराने के निर्देश दिए। इसी बीच अलीजान और मोहम्मद असलम आमने-सामने आ गई और मारपीट के बाद दोनों पक्षों से 20-25 लोग जमा हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लोग लाठी-डंडे और अवैध असलाह निकाल लाए। मौके पर तीन से चार हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान अलीजान पक्ष के मोहम्मद अमजन (31) के पेट में गोली जा लगी। गोली लगने से घायल अमजद जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग भाग गए। घायल को परिजनों ने एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने दिल्ली रैफर कर दिया है।
विज्ञापन


पालिका की टीम से भी हुई अभद्रता

दोनों पक्षों ने पानी के ढलान को लेकर नगर पालिका की टीम से विरोध जताया। आरोप है कि जेई व एक अन्य कर्मचारी से दोनों पक्षों ने अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गए। जिसके बाद नगर पालिका की टीम मौके से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से फरार आरोपी, पुलिस करेगी मुकदमा दर्ज

एसीपी रितेष त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपी घर से भाग गए हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया कि विजयनगर पुलिस की ओर से आठ-नौ लोगों को नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हंगामें बाद नगर निगम की टीम मौके से चली गई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed