फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two new roads will connect all the pockets of Madhuban Bapudham

मधुबन बापूधाम की सभी पॉकेट को जोड़ेंगी दो नई सड़क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Two new roads will connect all the pockets of Madhuban Bapudham
मधुबन बापूधाम योजना - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- जीडीए ने योजना में दो नई सड़कों के निर्माण का खींचा खाका, जून से शुरू होगा काम - भविष्य की आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं का केंद्र होगा मधुबन बापूधाम माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड (एनपीआर) के निर्माण से पहले जीडीए ने मधुबन बापूधाम योजना में सड़कों का जाल बिछाने का काम शुरू कर दिया है। मधुबन बापूधाम योजना की विभिन्न पॉकेट को जोड़ने वाली दो नई सड़कों के निर्माण का खाका जीडीए ने खींच लिया है। अगले माह से दोनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जीडीए की कवायद मानसून से पहले दोनों सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने की है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने दोनों सड़कों के निर्माण के बाबत अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि जीडीए ने 2004 में मधुबन बापूधाम योजना के लिए 1234 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की थी। इसमें से 281 एकड़ जमीन के किसान बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट चले गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जीडीए को चार गुना मुआवजा देना पड़ रहा है। जीडीए जिला प्रशासन को 1850 करोड़ रुपये दे चुका है। ऐसे में जीडीए योजना के विकास का काम तेजी से निपटाना चाहता है। योजना को परवान चढ़ाने के लिए जीडीए ने पॉकेटवार विकास कार्य कराने का अधिकारियों को जिम्मा सौंपा है। प्राधिकरण की मंशा सबसे पहले योजना के विभिन्न पॉकेट में सड़कों का जाल बिछाने की थी। इसी के तहत किसानों से कब्जे में ली गई जमीन वाली पॉकेट को पहले विकसित करने पर तेजी से काम जारी था। लेकिन लॉकडाउन के चलते काम शुरू नहीं हो सका।जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि मधुबन बापूधाम में दो सड़कों का निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है। जल्द सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed