फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two more clerks appear in the fake passport case

Ghaziabad News: फर्जी पासपोर्ट मामले में दो ओर मुंशी लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two more clerks appear in the fake passport case
गाजियाबाद। फर्जी पासपोर्ट मामले में डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बुधवार को दो अन्य सिपाहियों को लाईन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि दोनों सिपाही मुरादनगर और मोदीनगर थाने में मुंशी हैं। भोजपुर थाने में तैनात रहे मुख्य आरोपी मुंशी दीपक कुमार से दोनों की सिपाहियों की मिलीभगत उजागर हुई है।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मुरादनगर थाने में तैनात मुंशी संदीप कुमार और मोदीनगर थाने में तैनात मुंशी विनीत कुमार निलंबित किए गए भोजपुर थाने में तैनात मुंशी दीपक कुमार से मिली भगत है। तीनों से साज कर उपनिरीक्षकों के पांच टैबलेट और आईडी के जरिए पासपोर्ट के फर्जी सत्यापन किए हैं। पुलिस पकड़ से बाहर दीपक कुमार के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो दोनों संदीप और विनीत की रात के समय व्हाट्सएप ऑडियो कॉल पर बातचीत होना पाया गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि फर्जी पासपोर्ट सत्यापन में इनकी संलिप्ता हो सकती है। बताया कि फर्जी पासपोर्ट मामले में केस डायरी और जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। बता दें कि डीसीपी ग्रामीण ने फर्जी आईडी पर पोसपोर्ट के सत्यापन के मामले में अभी तक थाना प्रभारी सहित 10 पुलिसकर्मियों को लाईन हाजिर कर दिया है। जबकि भोजपुर थाने में तैनात मुंशी दीपक कुमार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की दो सदस्य टीम करेगी जांच

फर्जी पासपोर्ट मामले मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि एक निरीक्षक और उपनिरीक्षक को पासपोर्ट के फर्जी सत्यापन की जांच के लिए नियुक्त किया गया है। सबसे पहले टीम पासपोर्ट बनवाने के उद्देश्य का पता करेगी। इसके साथ ही आवेदकों से पूछताछ कर फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के सदस्यों की जानकारी जुटाई जाएगी। अभी तक यह गिरोह कितने पासपोर्ट बनवा चुका है और इसका लाभ किन-किन लोगों ने ले लिया है। इन सभी तथ्यों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed