फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two months later martyred look at Madhuban Bapudham site

दो माह बाद मधुबन बापूधाम में दिखेगा शहीद स्थल

Thu, 12 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 12 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two months later martyred look at Madhuban Bapudham site
शहीद स्थल - फोटो : अमर उजाला

दो महीने बाद मेरठ तिराहा स्थित शहीद स्थल स्थानांतरित होकर मधुबन बापूधाम में भव्य शहीद स्मारक पार्क के रूप में दिखेगा। पार्क की चहारदीवारी कर शहीद स्तंभ स्थापित किया जाएगा। बुधवार को शहीद स्थल से जुडे़ प्रतिनिधियों को मधुबन बापूधाम में वह जगह दिखाई गई, जहां पार्क बनेगा।

विज्ञापन


अभी शहीद स्थल 1800 मीटर जमीन पर स्थित है जबकि मधुबन बापूधाम योजना में इसके लिए आठ हजार मीटर जमीन आरक्षित की गई है। 45 मीटर चौड़ी सड़क पर एनएच-58 की तरफ से पार्क का प्रवेश द्वार होगा। बता दें कि निर्माणाधीन मेट्रो की पिलर की वजह से शहीद स्थल को स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने इसका विरोध किया था लेकिन बुधवार को शहीद स्मारक पार्क केलिए निर्धारित जगह का मौका मुआयना के बाद उन्होंने सहमति दे दी है। जीडीए के ओएसडी ने बताया कि स्थानांतरण को लेकर कुछ औपचारिकताएं बची हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएसडी ने बताया कि शहीद स्मारक पार्क को भव्य व आकर्षक बनाए जाने के लिए तमाम जरूरी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन सलाह पर भी अमल किया जाएगा जो सैनिक संस्था ने सुझाए हैं। इस पार्क को अगले दो महीने के अंदर विकसित कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed