फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   two miscreants snatched a bag from groom uncle In Loni

गाजियाबाद: दुल्हे के चाचा से वारदात, पैसों से भरा बैग छीनकर हुए फरार; CCTV में दिखे दोनों बदमाश

Tue, 21 Jan 2025 02:49 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 02:49 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बाइक सवार दो बदमाशों ने दूल्हे के चाचा से पैसों से भरा बैग छीन लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन
two miscreants snatched a bag from groom uncle In Loni
बैग छीनकर भागे दो बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के बंथला फ्लाइओवर के पास रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने दुल्हे के चाचा से पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब साढ़े 3 लाख रुपये रखे थे। पीड़ित ने शोर मचाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई।
विज्ञापन


नई दिल्ली में रहने वाले इंद्रपाल सिंह ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी लोनी में तय की थी। रविवार को उनके बेटे की बारात लोनी पहुंची थी। लड़की वालों ने बारात को रोकने का इंतजाम बंथला फलाईओवर के पास मैरेज में कर रखा था। शादी की रस्म चल रही थी। वह अपने भाई किरणपाल के साथ व अन्य महमानों के साथ किसी काम से मैरेज होम के बाहर गेट पर आए। वह सभी एक दूसरे के साथ बात कर रहे थे। उनके हाथ में थैला था। जिसमें करीब साढ़े तीन लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बैग अपने भाई किरणपाल को सौंप दिया। इसके बाद वह कुछ करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके भाई के पास आकर रूके। बदमाश सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनसे पैसों से भरा बैग छीन लिया और भागने लगे। उनके भाई ने शोर मचाया और बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी लोनी सूर्यबली मोर्य ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed