फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two miscreants riding a bike snatched a bag full of money from the bride's father.

Ghaziabad News: दुल्हन के पिता से बाइक सवार दो बदमाशों ने पैसों से भरा बैग छीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants riding a bike snatched a bag full of money from the bride's father.
लोनी। अंकुर विहार के सभापुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने दुल्हन के पिता से छिना पैसों से भरा बैग
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के सभापुर इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने दुल्हन के पिता से पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग में 2 लाख रुपये की नकदी रखी थी। बदमाश पता पूछने के लिए पीड़ित के पास रुके थे। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के ब्रिज विहार इलाके में बिजेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात उनकी बेटी की शादी थी। बिजेंद्र के बेटे विपिन कुमार ने पुलिस शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी का अरेंजमेंट सभापुर गांव स्थित मैरिज होम में कर रखा था। रात करीब सवा 11 बजे बारात मैरिज होम से कुछ दूरी पर थी। वह, उनके पिता व अन्य रिश्तेदार बारात का स्वागत करने के लिए मैरिज हॉल के बाहर खड़े थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर रुके। बाइक स्वरों ने बिजेंद्र सिंह से पता पूछा। बिजेंद्र जैसे ही पता बताने लगे तभी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ से पैसों से भरा बैग छीन लिया। विपिन ने बताया कि बैग में करीब 2 लाख रुपए रखे थे। तभी उनके पिता ने शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर बाइक और बदमाश दिल्ली की तरफ भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पैसों से भरा बैग जाने के बाद पिता की तबीयत खराब हुई
परिजनों ने बताया कि बदमाश जब बिजेंद्र से पैसों से भरा बैग छीन कर ले गए तो उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने अपनी बेटी के शादी में देने के लिए यह पैसे रखे थे। शादी के आगे का खर्चा भी इन्हीं पैसों से होना था। लेकिन जब यह घटना हो गई तो उन्हें परेशानी होने लगी। पुलिस को भी शिकायत देने बिजेंद्र के बेटे पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। आसपास के थानों और मुखबिरों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed