फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two miscreants ran away after snatching a bag full of money

Ghaziabad News: रुपये से भरा बैग छीनकर भागे दो बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants ran away after snatching a bag full of money
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के बंथला फ्लाइओवर के पास रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के चाचा से रुपये से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब साढ़े तीन लाख रुपये रखे थे। पीड़ित ने शोर मचाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




नई दिल्ली में रहने वाले इंद्रपाल सिंह ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी लोनी में तय की थी। रविवार को उनके बेटे की बरात लोनी पहुंची थीं। लड़की वालों ने बरात को रोकने का इंतजाम बंथला फलाईओवर के पास मैरिज होम में कर रखा था। शादी की रस्म चल रही थी। वह अपने भाई किरणपाल व अन्य मेहमानों के साथ किसी काम से मैरिज होम के बाहर गेट पर आए। वह सभी एक दूसरे के साथ बात कर रहे थे। उनके हाथ में थैला था। जिसमें करीब साढ़े तीन लाख रुपये रखे थे। उन्होंने बैग अपने भाई किरणपाल को सौंप दिया। इसके बाद वह कुछ करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके भाई के पास आकर रुके। बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भागने लगे। उनके भाई ने शोर मचाया और बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए और मौके से भाग गए। घटना की जानकारी उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed